Breaking

Friday, July 14, 2023

*हरियाणा-दिल्ली में यमुना के पानी पर सियासत:AAP का आरोप- जानबूझकर छोड़ा, UP की नहर सूखी, खट्‌टर बोले- हमारा कोई लेना देना नहीं*

हरियाणा-दिल्ली में यमुना के पानी पर सियासत:AAP का आरोप- जानबूझकर छोड़ा, UP की नहर सूखी, खट्‌टर बोले- हमारा कोई लेना देना नहीं
AAP का आरोप- जानबूझकर छोड़ा, UP की नहर सूखी, खट्‌टर बोले- हमारा कोई लेना देना नहीं|
हरियाणा के बाद अब यमुना नदी का पानी दिल्ली में कोहराम मचाए हुए है। इसको लेकर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के बीच सियासत जारी है। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लगातार आरोप लगा रहे हैं कि हरियाणा दिल्ली में जानबूझकर यमुना का पानी छोड़ रहा है, जबकि हरियाणा हथिनी कुंड बैराज से उत्तर प्रदेश (UP) को जाने वाली नहर सूखी पड़ी है।

आप के आरोपों पर CM मनोहर लाल ने पलटवार करते हुए कहा है कि हरियाणा का पानी छोड़ने से कोई लेना देना नहीं है।

दिल्ली के CM को सपनों में याद आता है हरियाणा
सीएम मनोहर लाल ने अरविंद केजरीवाल के आरोप पर कहा कि जब दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास कोई जवाब नहीं होता है तो उन्हें सपने में भी हरियाणा याद आने लगता है। प्रदूषण हो तो हरियाणा याद आ जाता है, पानी हो तो हरियाणा याद आ जाता है, या कोई और बात भी हो तो हरियाणा याद आ जाता है।

हमारे जिलों को भी बहुत नुकसान
CM मनोहर लाल ने स्पष्ट किया कि हथिनी कुंड बैराज केवल एक बैराज है, वह एक डैम नहीं है। बैराज कम क्षमता के साथ पानी रेगुलेट करने के लिए बनाया जाता है। 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी अधिक आते ही प्राकृतिक तौर पर पानी उससे निकलता है। इसी पानी के बहाव से हमारे कुछ जिले प्रभावित हुए, जैसे जैसे पानी आगे जाएगा तो उससे दिल्ली और उसके बाद हमारे आगे के जिले फरीदाबाद और पलवल भी प्रभावित हो रहे हैं।

पहाड़ों पर लगातार बारिश से यमुना नदी का पानी हथिनी कुंड बैराज से रिलीज किया जा रहा है, जो हरियाणा के साथ अब दिल्ली पहुंच रहा है।
दिल्ली CM के क्या हैं आरोप
दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि कई दिनों की बारिश यमुना नदी खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गई है। केजरीवाल ने अनुरोध किया कि यदि संभव हो तो हरियाणा में हथिनी कुंड बैराज से पानी सीमित गति में छोड़ा जाए और बताया कि दिल्ली कुछ हफ्तों में जी -20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

हरियाणा ने दिया जवाब
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे लेटर का हरियाणा ने जवाब दिया है। जिसमें कहा है कि हथिनी कुंड एक बैराज है, डैम नहीं है। इसलिए पानी छोड़ने की मात्रा को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है। रिटायर्ड IAS और हरियाणा के मुख्यमंत्री के सलाहकार (सिंचाई) देवेंद्र सिंह ने कहा कि यमुना नदी के जलस्तर बढ़ने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आधारहीन और तथ्यों से परे बात कर रहे हैं।

हथिनी कुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से यमुना का जलस्तर बढ़ने के उनके आरोप पूरी तरह से भ्रामक हैं।

No comments:

Post a Comment