Breaking

Thursday, July 20, 2023

हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला ने खोला पिटारा:लोगों से किए 12 वादे; 7500 रुपए देंगे बुढ़ापा पेंशन, महिलाओं को 11 सौ रुपए

हरियाणा के पूर्व CM ओपी चौटाला ने खोला पिटारा:लोगों से किए 12 वादे; 7500 रुपए देंगे बुढ़ापा पेंशन, महिलाओं को 11 सौ रुपए
हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने चुनाव से पहले ही चुनावी वादों की झड़ी लगा दी। उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर हरियाणा के लोगों से 12 बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा में इनेलो की सरकार बनती है तो वह बढ़ती महंगाई को देखते हुए हर महीने बुढ़ापा सम्मान पेंशन 7500 रुपए देंगे।
साथ ही BJP-JJP सरकार की गलत नीतियों के कारण जिन बुजुर्गों की पेंशन काटी गई है उनको ब्याज सहित बकाया पेंशन की राशि अदा की जाएगी।
बेरोजगार युवाओं के लिए उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में एक युवा को नौकरी दी जाएगी। जिन पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिलेगी, उन्हें हर महीने 21 हजार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।


AAP का फॉर्मूला अपनाएगी इनेलो
हरियाणा में आप का फॉर्मूला इनेलो अपनाएगी। आप के चुनावी वादे की तर्ज पर प्रत्येक घर में प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर निशुल्क देगी, साथ ही हर गृहिणी को 1100 रुपए प्रतिमाह रसोई के खर्च के लिए भी देगी। इसके साथ ही प्रत्येक BPL परिवार को एक 100 वर्ग गज के प्लाट पर मकान बनाकर देगी। सरकारी कर्मचारियों की OPS बहाल की जाएगी। प्रत्येक गांव में महिलाओं के लिए सत्संग भवन बनवाए जाएंगे।
घोषणाओं पर हो चुका पार्टी से विचार-विमर्श
हरियाणा में इन दिनों मुख्यमंत्री पोर्टल पर काम कर रहे हैं। इसी के तहत हर काम पोर्टल के जरिए करा रही है। इस पोर्टल को लेकर लगातार कंट्रोवर्सी को रही है। इस पोर्टल पर बोलते हुए ओपी चौटाला ने कहा कि वह सरकार द्वारा जारी सभी प्रकार के पोर्टलों को बंद करके केवल राशन कार्ड के आधार पर सुविधाएं देंगे। बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाकर नए मीटर लगाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श करने के बाद ही ये घोषणाएं की गई हैं। इसलिए इन सभी घोषणाओं को पूरी करने में पार्टी सक्षम है।
कर्ज पर सरकार को घेरा
इनेलो पार्टी के वर्ष 2004-05 में सत्ता में जाने के समय प्रदेश पर कुल कर्ज की राशि 23,679 करोड़ रुपए थी। कांग्रेस के शासनकाल में यह कर्ज की राशि बढ़कर 81,806 करोड़ रुपए हो गई यानि लगभग 350 प्रतिशत बढ़ गई। वर्तमान गठबंधन सरकार में इस वर्ष के बजट में कर्ज की राशि का अनुमान 2.85,885 करोड़ रुपए दिखाया गया है।
संभावना यह है कि इस वर्ष के अंत तक कर्ज की राशि लगभग 3 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी। प्रदेश की स्थिति यह हो गई है कि आज कर्ज को चुकाने के लिए भी कर्ज लेना पड़ रहा है।

No comments:

Post a Comment