जींद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म:3 साल शारीरिक शोषण किया, 3 बार गर्भपात भी कराया, अब ब्याह करने से मुकर गया
हरियाणा के जींद जिले में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद महिला गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात भी करवा दिया गया। अब व्यक्ति शादी करने से मुकर रहा है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 4 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
*शादी के प्रस्ताव पर करता था टालमटोल*
महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में जींद शहर थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि गांव झांज खुर्द निवासी अनिल ने उसके साथ शादी का झांसा देकर 3 साल तक दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हुई तो एक नहीं बल्कि 3 बार गर्भपात करवाया गया। इससे उसे काफी शारीरिक परेशानी झेलनी पड़ी। अब उसने अनिल पर शादी का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करता रहा।
*दबाव डालने पर शादी से इनकार कर दिया*
महिला के अनुसार, अब उसने शादी करने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी है। अनिल के पिता पाले राम, रामपाल, मनदीप आदि ने भी उसका साथ दिया और उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने अनिल के खिलाफ दुष्कर्म, गर्भपात करवाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment