Breaking

Monday, August 21, 2023

भिवानी में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू:हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सैलजा, किरण और श्रुति चौधरी सड़क पर उतरीं; नहीं पहुंचे सुरजेवाला

भिवानी में कांग्रेस का प्रदर्शन शुरू:हजारों कार्यकर्ताओं के साथ सैलजा, किरण और श्रुति चौधरी सड़क पर उतरीं; नहीं पहुंचे सुरजेवाला
हरियाणा के भिवानी में कांग्रेस MLA किरण चौधरी के शक्ति प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी पहुंच गई हैं। राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला अभी तक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे हैं। कार्यकर्ता किरोड़ी मल पार्क से शहर की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा जजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचेंगे और मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपेंगे।

पिछले दिनों यहां पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा की रैली के बाद अब किरण चौधरी को चुनौती मिली थी। इसी के चलते SRK (सैलजा-रणदीप-किरण) मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में है। प्रदर्शन की अध्यक्षता श्रुति चौधरी कर रही हैं।

प्रदर्शन में शामिल कुमारी सैलजा, किरन चौधरी व श्रुति चौधरी।

किरोड़ीमल पार्क में नेताओं का संबोधन हुआ। इसके बाद BJP-JJP सरकार के खिलाफ प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, पेंशन, पोर्टल में धांधली और बाढ़ ग्रस्त एरिया में रहने वाले लोगों के मुआवजे की मांग को लेकर सैलजा, किरण व श्रुति चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय की तरफ निकले हैं। कांग्रेसी कार्यकर्ता भिवानी के घंटाघर, हांसी गेट, पुराना बस स्टैंड होते हुए लघु सचिवालय पहुंचेंगे।

भिवानी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता।

गुटबाजी में ताकत का प्रदर्शन
हरियाणा कांग्रेस में हो रही गुटबाजी के चलते कांग्रेस नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने व खुद की मजबूती साबित करने के लिए कोई रैली तो कोई विशाल प्रदर्शन कर रहा है। जहां भूपेंद्र हुड्डा अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा के साथ मिलकर विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम कर रहे हैं तो वही SRK तिगड़ी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है।

कार्यकर्ताओं के बीच किरन चौधरी।

भिवानी व हिसार में हुई भूपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम विपक्ष आपके समक्ष को टक्कर देने के लिए भिवानी में SRK तिकड़ी गुट प्रदर्शन कर रहा है ताकि उनकी मजबूती दिखाई जा सके। अब देखना होगा कि भिवानी में होने वाले इस विशाल विरोध प्रदर्शन में SRK की तिकड़ी को कितना समर्थन मिल पाता है।
भिवानी में कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए तैनात पुलिस।

No comments:

Post a Comment