Breaking

Sunday, August 20, 2023

हरियाणा को एक और वंदे भारत मिलेगी:चंडीगढ़-जयपुर रूट पर चलेगी; अभी प्रदेश में दौड़ रहीं 3 ट्रेनें, किराए पर बाद में होगा फैसला

हरियाणा को एक और वंदे भारत मिलेगी:चंडीगढ़-जयपुर रूट पर चलेगी; अभी प्रदेश में दौड़ रहीं 3 ट्रेनें, किराए पर बाद में होगा फैसला
हरियाणा के अंबाला रेलवे डिवीजन से अभी 3 वंदे भारत गुजरती हैं।

हरियाणा को एक और वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। रेलवे का अंबाला डिवीजन इस ट्रेन को चलाने की तैयारी कर रहा है। यह नई ट्रेन चंडीगढ़ से जयपुर रूट पर दौड़ेगी। वहीं रेलवे द्वारा वंदे भारत ट्रेनों के लिए नए मार्ग तलाशे जा रहे हैं।

उत्तर रेलवे के अंबाला डिवीजन ने दिल्ली के रास्ते चंडीगढ़-जयपुर मार्ग के लिए वंदे भारत की मांग की है। डिवीजन को उम्मीद है कि रेलवे बोर्ड इसे हरी झंडी दे देगा। वर्तमान में, 3 वंदे भारत ट्रेनें अंबाला डिवीजन से होकर गुजरती हैं।
किराए पर बाद में होगा फैसला
वर्तमान में चंडीगढ़ से जयपुर के लिए 2 ट्रेनें (गरीब रथ और दौलतपुर चौक-साबरमती बीजी एक्सप्रेस) चल रही हैं। अधिकारियों का मानना ​​है कि चंडीगढ़-जयपुर रूट पर नई ट्रेन शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को नया अनुभव मिलेगा, बल्कि यात्रा का समय भी कम होगा। हालांकि यात्रा का समय और किराया रेलवे बोर्ड द्वारा तय किए गए रूट पर निर्भर करेगी।

100% यात्रियों के साथ चल रही वंदे भारत
दिल्ली-कटरा वंदे भारत 100 प्रतिशत यात्रियों के साथ चलती है। अंब-अंदौरा-नई दिल्ली वंदे भारत भी कुछ दिनों को छोड़कर लगभग 100 प्रतिशत यात्रियों के साथ चलती है। उम्मीद है कि चंडीगढ़-जयपुर रूट पर भी वंदे भारत को अच्छा रिस्पॉन्स मिलेगा।
अभी इन रूटों पर चल रही हैं ट्रेन
हरियाणा में अभी तीन रूटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हो रही हैं। दिल्ली-कटरा रूट पर यहां से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलती है। वहीं अंब-अंदौरा-नई दिल्ली और तीसरी नई दिल्ली से ऊना हिमाचल प्रदेश तक संचालित होती है। यह सभी ट्रेनें अंबाला, चंडीगढ़ होकर गुजरती हैं।

No comments:

Post a Comment