Breaking

Sunday, August 20, 2023

केंद्रीय मंत्री बोले- BJP नहीं छोड़ूंगा:बीरेंद्र सिंह ने कहा- परिवार भाजपा से ही लड़ेगा चुनाव, 2 अक्टूबर को जींद में रैली

केंद्रीय मंत्री बोले- BJP नहीं छोड़ूंगा:बीरेंद्र सिंह ने कहा- परिवार भाजपा से ही लड़ेगा चुनाव, 2 अक्टूबर को जींद में रैली
पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह।
हरियाणा के भाजपा नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह 2 अक्टूबर को जींद में रैली करने जा रहे हैं। बीरेंद्र सिंह ने रैली से पहले इन चर्चाओं को खारिज कर दिया कि वे भाजपा छोड़ेंगे और नई राजनीतिक जगह की तलाश कर रहे हैं।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा से सिर्फ अपने विचार ठोस तरीके से रखता हूं। आज के दिन भाजपा जिस तरह से रणनीति को तैयार कर रही है, उससे भाजपा का ग्राफ बढ़ेगा। अगर वह गठबंधन में मिलकर लड़ेंगे तो नुकसान होगा। उनका परिवार भाजपा से ही चुनाव लड़ेगा।
भाजपा एक मजबूत पार्टी
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा 10 साल सत्ता में है। उसने एक सामाजिक रूप से विस्तार लोगों को जोड़ने का काम किया है। भाजपा एक मजबूत पार्टी है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक चुनावों में भाजपा इसलिए हारी क्योंकि वहां पर एक बात चल पड़ी कि कर्नाटक की सरकार में जितना भ्रष्टाचार है, कहीं और नहीं है। जब पार्टी सत्ता में होती है तो कहीं न कहीं ऐसी चीजें होती हैं।
बीरेंद्र ने कहा कि 2 अक्तूबर को जींद में होने वाली मेरी आवाज सुनो रैली का कार्यक्रम बीजेपी छोड़ने, कांग्रेस में जाने, अपना नया दल बनाने या किसी बड़े गठबंधन की योजना बनाने आदि से परे हटके है।
गठबंधन से चुनाव लड़ने के हक में नहीं बीरेंद्र सिंह
बीरेंद्र सिंह और उनके सांसद बेटे बृजेंद्र सिंह व पत्नी प्रेमलता जजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने के पक्षधर नहीं है। चौटाला और बीरेंद्र सिंह का परिवार लोकसभा और विधानसभा चुनावों में तीन बार आमने- सामने रह चुके हैं। जिसमें तीन बार बीरेंद्र सिंह का परिवार और दो बार चौटाला परिवार चुनाव जीता है। गठबंधन के चलते जजपा हिसार लोकसभा और उचना विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी जता रही है।

No comments:

Post a Comment