Breaking

Sunday, August 27, 2023

गृहमंत्री बोले-यात्रा के लिए इंतजाम पूरे:अनिल विज ने कहा- नूंह में पुलिस प्रशासन अलर्ट; 57 स्पेशल डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

गृहमंत्री बोले-यात्रा के लिए इंतजाम पूरे:अनिल विज ने कहा- नूंह में पुलिस प्रशासन अलर्ट; 57 स्पेशल डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज जानकारी देते हुए।

हरियाणा के नूंह में हिंदू संगठनों ने सोमवार को यात्रा निकालने का ऐलान किया है, जिसके बाद से सरकार ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी है। प्रशासन ने नूंह की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 57 स्पेशल डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।

वहीं, हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यात्रा निकालने के ऐलान पर कहा कि फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। अगर यात्रा निकलेगी तो हमारे इंतजाम पूरे हैं। वैसे तो हर वक्त वहां पुलिस तैनात है और सुरक्षा को देखते हुए इंटरनेट सेवा भी बंद की गई हैं।


कांग्रेस पर साधा निशाना
उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा है। अनिल विज ने कहा कि हिंदुस्तान में 90 फीसदी प्रोजेक्ट का नाम गांधी और नेहरू परिवार के नाम पर रखा गया है, क्या वह उनके बाप की मलकियत हैं ?
कांग्रेस ने किस आधार पर रखा है ? कांग्रेस यह भी बताएं कि उन्हें शिव से एतराज है या फिर शक्ति से दोनों में से क्या गलत है।
26 गठबंधन वाली पार्टी टी-पार्टी
कांग्रेस अध्यक्ष मिल्लकार्जुन खड़गे ने कहा था कि हम 26 पार्टियां केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार है। जिस पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये 26 गठबंधन वाली पार्टी वास्तव में टी पार्टी हैं, ये रात में बैठ कर चाय पानी पी लेते हैं और दिन में जाकर प्रदेश में लड़ते हैं। यह दिल्ली में लड़ रहे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पंजाब में लड़ रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने पश्चिम बंगाल में कभी भी ममता बनर्जी को स्वीकार नहीं किया।

No comments:

Post a Comment