Breaking

Sunday, August 20, 2023

हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट:यमुनानगर-पंचकूला के लिए वॉर्निंग; 22 तक एक्टिव मानसून, 24 घंटे में 4.5MM पानी गिरा

हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट:यमुनानगर-पंचकूला के लिए वॉर्निंग; 22 तक एक्टिव मानसून, 24 घंटे में 4.5MM पानी गिरा

हरियाणा में इन दिनों फिर से मानसून एक्टिव है। शहरों में कुछ घंटों की बारिश से जगह जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

हरियाणा में फिर मानसून एक्टिव है। राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने आज 9 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें यमुनानगर और पंचकूला जिलों के लिए वॉर्निंग दी गई है। वैसे भी अगस्त में काफी कम बारिश हुई हैं। 7 दिनों की बारिश का आंकड़ा देखें तो सामान्य 72% कम बारिश हुई है।

ADVERTISEMENT

वहीं मानसून सीजन की बात करें तो जून, जुलाई और अगस्त में अब तक 18% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है


इन जिलों में बारिश के आसार
जिन जिलों में बारिश के आसार हैं उनमें उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल शामिल हैं। वहीं दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सिर्फ दो जिले सोनीपत, पानीपत और राज्य के पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के जिले जींद में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 50 MM तक बारिश होने के आसार हैं।


24 घंटे में 4.5 MM बारिश
हरियाणा में 24 घंटे में महज 4.5 MM बारिश हुई है। इस बारिश से अब अगस्त में सामान्य से बारिश 65% से घटकर 61% पर पहुंच गई है। अगस्त में 7 दिनों में महज 9.5 MM ही बारिश हुई है। यह सामान्य (34.3) मिलीमीटर बारिश से 72% कम है। हालांकि एक दिन की बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है।

कई जिलों का तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया था, लेकिन बारिश से अब 35 डिग्री से नीचे आ गया है।

हवाओं में बदलाव से बने बारिश के आसार
हरियाणा के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव होने के आसार बने हैं। पश्चिम से पूर्व की ओर हवा चलने से 22 अगस्त तक कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

No comments:

Post a Comment