दिल्ली से साइकिलिस्ट कमल बिष्ट रोहतक पहुंचे हैं। वे विश्वस्तरीय साइकिल प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं। 43 वर्षीय साइकिलिस्ट कमल बिष्ट ने 6 दिन में 1500 किलोमीटर साइकिल यात्रा तय समय अनुसार और बीच की बाधा को पार करते हुए करनी थी।
यह ऑडेक्स पेरिस ( फ्रांस) की सुपर रेडिनियर प्रतियोगिता है। जिसके अंतर्गत एक राइडर को एक वर्ष के अंदर 200, 300, 400 और 600 किलोमीटर की दूरी तय करनी होती है।
दिल्ली से आए कमल बिष्ट ने इन सभी दूरियों को 6 दिन में ही पूरी करने का संकल्प लिया। इस दौरान इनका दो बार रोहतक जिले में भी आगमन हुआ। साथ ही उन्होंने सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, जीरकपुर, खन्ना, लुधियाना सहित पंजाब के कई जिलों को कवर किया।
हाथों में पड़े छाले
उन्होंने बताया कि कमल बिष्ट अब तक 1 लाख 35 हजार किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। वह एक मैराथन धावक भी हैं। इस साइकिल यात्रा के दौरान कमल बिष्ट के हाथों पर छाले पड़ गए थे, लेकिन ये छाले भी उनको रोक नहीं पाए और उन्होंने अपना टारगेट पूर्ण किया।
पर्यावरण, जल प्रदूषण व स्वास्थ्य के प्रति कर रहे जागरूक
इस साइकिल प्रतियोगिता के द्वारा युवाओं को वह पर्यावरण, जल प्रदूषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 9-10 साल से वे लगातार साइकिल के माध्यम से लगभग पूरा भारत कवर कर चुके हैं।
No comments:
Post a Comment