Breaking

Tuesday, August 22, 2023

पोर्टल-पोर्टल खेल कर किसानों का समय खराब कर रही सरकार : अनुराग ढांडा

*पोर्टल-पोर्टल खेल कर किसानों का समय खराब कर रही सरकार : अनुराग ढांडा*
*चंडीगढ़* आम आदमी पार्टी ने सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने किसानों के चंडीगढ़ कूच करने पर बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार किसानों पर लगातार अत्याचार कर रही है। बाढ़ की वजह से किसानों की फसल खराब हो गई, खेत में पानी और रेत आने की वजह से किसानों के खेत में फसल नहीं हो पाएगी, ऐसे किसानों को मुआवजा देना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा ने देखा कि सिरसा में दो हफ्ते तक बीमा कंपनियों से फसलों का बीमा क्लेम हासिल करने के लिए किसानों को पानी की टंकी पर चढ़ने पड़ा और सड़क जाम करनी पड़ी। उसके बाद सरकार ने कहा कि बीमा कंपनियों से क्लेम दिला रहे हैं। 

उन्होंने खट्टर सरकार से पूछा कि यदि वो बीमा क्लेम बनता नहीं था तो अब कैसे मिल जाएगा? और यदि बीमा क्लेम बनता था तो तो उसके लिए किसानों को सड़क पर क्यों उतरना पड़ा? किसानों को समय पर कंपनियों की तरफ से बीमा क्लेम क्यों नहीं दिलाया गया? आज भी दोबारा वैसे ही हालात पैदा हो रहे हैं। बाढ़ प्रभावित किसानों को क्लेम देना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। 

उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी तक अनाउंस नहीं किया कि कितना मुआवजा देंगे अभी तक गिरदावरी नहीं कराई। सिर्फ खट्टर सरकार पोर्टल-पोर्टल खेल कर किसानों का समय खराब कर रही है। अब जब किसान अपने क्लेम को मांगने के लिए आंदोलन करना चाहते हैं तो सरकार उनसे उनका लोकतांत्रिक अधिकार भी छीन रही है और किसान नेताओं को घर में घुसकर गिरफ्तार किया जा रहा है। उनको नजरबंद किया जा रहा है और आंदोलन करने से रोका जा रहा है। खट्टर सरकार की मंशा किसानों के प्रति सही नहीं है। आम आदमी पार्टी किसानों की मांगों का पुरजोर समर्थन करती है। उन्होंने खट्टर सरकार से तुरंत किसानों को मुआवजा देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी खट्टर सरकार कई किसानों पर ज्यादती कर चुकी है। किसानों पर एमएसपी की आवाज उठाने के लिए लाठियां भांजी जा चुकी हैं। सीएम खट्टर के राज में पिपली में किसानों को प्रदर्शन करने पर लाठीचार्ज कर निहत्थे बुजुर्ग किसानों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा था। इसके अलावा किसानों को तीन कृषि कानून वापस करवाने के लिए एक साल से भी ऊपर दिल्ली के बॉर्डर पर संघर्ष करना पड़ा था। जिसमें 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी थी। भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। इस सरकार का किसान विरोधी चेहरा कई बार बेनकाब हो चुका है। हरियाणा की खट्टर सरकार किसानों की हितैषी होने का नाटक बंद करे। आम आदमी पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिला कर संघर्ष करने को तैयार है।

No comments:

Post a Comment