Breaking

Friday, December 29, 2023

राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश मे एकता व प्यार का संदेश दिया : प्रदीप गिल

राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश मे एकता व प्यार का संदेश दिया : प्रदीप गिल 
जींद :आज जहाँ देशभर में कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस मनाया गया आज वही हरियाणा के जींद शहर में भी कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने जींद रानी तालाब पर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस मनाया गया। वही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप गिल अपने साथियों सहित जींद रानी तालाब पर पहुँचे ओर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूल अर्पित करके कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस  मनाया। वहीं पर सभी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास के बारे में विचार रखे। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप गिल ने अपने विचार रखते हुए कहा आज जहाँ हम कांग्रेस के इतिहास के बारे में बात करे तो कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीब-मजदूर किसान की बात की हैं, कांग्रेस पार्टी ने सभी का समान विकास किया हैं। आज जहाँ हम सड़क, पानी, बिजली, स्वास्थ्य की बात करे तो यह सभी कांग्रेस पार्टी की देन हैं। जहाँ आज देश का युवा घर बैठे बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम कर रहा हैं वो कंप्यूटर की वजह से कर रहा हैं ओर देश मे कंप्यूटर की क्रांति स्वर्गीय राजीव गांधी जी लेकर आये थे।7कांग्रेस पार्टी व गांधी परिवार में हमेशा त्याग की भावना रही हैं हम 2009 की बात करे या उससे पहले की तो  कांग्रेस पार्टी ने व गांधी परिवार ने हमेशा त्याग किया हैं। साल 2009 की बात करे तो सोनिया गांधी ने खुद प्रधानमंत्री न बनकर सरदार डॉ मनमोहन सिंह को देश का प्रधानमंत्री बनाया। आज वर्तमान हालात की बात करे तो आज जहाँ बीजेपी पार्टी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जात व धर्म के नाम पर लोगों को लाडवा रहे हैं वही कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा निकालकर देश मे एकता व प्यार का संदेश दिया ओर अब 14 जनवरी को मणिपुर से मुंबई तक 6200 किलोमीटर की भारत न्याय यात्रा निकालने जा रहे हैं।कांग्रेस पार्टी हमेशा देश की एकता की बात करती हैं। इस मौके पर पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे  महावीर कंप्यूटर, रघवीर भारद्वाज, दिनेश डाहौला(युवा जिला अद्यक्ष), कमल चौहान, पवन गर्ग,दलबीर रेढू, मोनू कंडेला , धर्मपाल शर्मा, मंजीत सैनी,धर्मेंद्र ढिलोड,सुखीराम, अंकुश परोचा, धर्मबीर राठी, करमचंद दुग्गल,पवन दुहन,इशाक भट्टी साहिल बीड़ू, अभिजोत सरदार आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment