Breaking

Monday, March 11, 2024

बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस टिकटर्थियों मचा हडकंप

बृजेंद्र सिंह के कांग्रेस में शामिल होने से कांग्रेस टिकटर्थियों मचा हडकंप
कांग्रेस का टिकट चाहने वालों के लिए बीरेंद्र सिंह परिवार बनेगा बड़ी समस्या

अब बीरेंद्र सिंह परिवार व दुष्यंत चौटाला के बीच सीधा मुकाबले होने के बने आसार
जींद : हिसार सांसद बृजेंद्र सिंह के रविवार को कांग्रेस में शामिल होने के साथ ही उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से उन कांग्रेस की टिकट चाहने वाले टिकटा?र्थियों झटका लगा है जो पिछले लंबे समय से उचाना की राजनीति कर रहे थे। हालांकि अभी तक पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने भाजपा से इस्तीफा नहीं दिया है लेकिन पारिवारिक सूत्रों की मानें तो वह भी जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। बीरेंद्र सिंह का पूरा परिवार जब भाजपा में था तो उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट चाहने वालों की संख्या बढ़ गई थी। अब इन टिकटा?र्थियों की सांसें इस बात पर अटक गई हैं कि जल्द ही बीरेंद्र सिंह भी कांग्रेस में शामिल होंगे और उनकी धर्मपत्नी पूर्व विधायक प्रेमलता कांग्रेस की टिकट पर उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। यदि यही समीकरण बने तो एक बार फिर बीरेंद्र सिंह तथा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा से आमने-सामने होंगे। 
बीरेंद्र सिंह वर्ष 1977 में पहली बार उचाना कलां विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। वह 1982, 1991, 1996 और 2005 में यहां से विधायक रहे। 2006 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में वह वित्तमंत्री बने। इससे पहले 1982 से 1984 तक भजनलाल सरकार में वह कोऑप्रेटिव मंत्री रहे। युवा कांग्रेस और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा वह कई राज्यों के प्रभारी भी रहे। 1984 में वह हिसार लोकसभा सीट पर ओमप्रकाश चौटाला को हरा कर पहली बार सांसद बने। 2010 में कांग्रेस ने चौधरी बीरेंद्र सिंह को पहली बार राज्यसभा भेजा। उनका कार्यकाल 2016 तक था लेकिन 2014 में उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा देकर भाजपा में अपनी आस्था जताई। 2016 में वह फिर राज्यसभा सदस्य बने और 2019 में बेटे बृजेंद्र सिंह के हिसार से लोकसभा सांसद बन जाने पर उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। अब बृजेंद्र सिंह ने हिसार लोकसभा सीट से इस्तीफा देकर कांग्रेस में अपनी आस्था जताई है। 
फिर दुष्यंत चौटाला व बीरेंद्र परिवार हो सकता है आमने-सामने
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा से ही चुनाव लडऩे की बात बार-बार कहते हैं। इसलिए उनका चुनाव लडऩा पूरी तरह से तय माना जा रहा है। अब रही बीरेंद्र सिंह परिवार की बात तो अब सांसद बृजेंद्र के कांग्रेस में शामिल होने के बाद जल्द ही पूर्व विधायक प्रेमलता और पूर्वमंत्री बीरेंद्र सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इसके बाद उचाना कलां विधानसभा सीट से फिर से दुष्यंत चौटाला और बीरेंद्र परिवार आमने-सामने नजर आएंगे। दोनों परिवारों ने एक-दूसरे पर खूब छींटाकशी की है। इसलिए उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र की यह सीट फिर से हॉट सीट होगी।

No comments:

Post a Comment