Breaking

Monday, March 11, 2024

हरियाणा के करनाल में पूर्व विधायक और CPS जिले राम शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर की भाजपा जॉइन

हरियाणा के करनाल में पूर्व विधायक और CPS जिले राम शर्मा ने कांग्रेस छोड़कर की भाजपा जॉइन 
करनाल ( हरियाणा बुलेटिन न्यूज ) : हरियाणा के करनाल में पूर्व विधायक और CPS जिले राम ने सोमवार को कांग्रेस छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली है। उनके साथ इंद्री विधानसभा से इनेलो प्रत्याशी रहे प्रदीप कंबोज समेत 116 लोग भी भाजपा में शामिल हुए। इन सभी को सीएम मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने पटका पहनाकर पार्टी जॉइन करवाई।पूर्व विधायक और CPS जिले राम एक महीने पहले पूर्व सरपंच कर्म सिंह की मौत मामले में बरी हुए थे। उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट मिलने की चर्चा है।

मौका मिला तो सिर्फ विधानसभा चुनाव लड़ूंगा हाल ही में जिले राम शर्मा से पूछा गया था कि आप लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रहे हैं या फिर विधानसभा की तो उन्होंने जवाब दिया था कि फिलहाल मेरी कोई तैयारी नहीं है। अगर पार्टी हाईकमान मौका देगी तो विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। लोकसभा की हमारी कोई तैयारी नहीं है। मेरी तरफ से कोई शर्त नहीं रखी गई है।
असंध विधानसभा में भाजपा अपना सर्वे करवाएगी, अगर हम मैरिट में आ जाते हैं तो फैसला पार्टी का होगा और जो फैसला होगा, वह स्वीकार्य होगा। उनसे जब सवाल किया कि अगर भाजपा में भी टिकट नहीं मिलती है तो क्या फिर आजाद चुनाव लड़ेंगे, इस सवाल पर शर्मा ने कहा कि यह वक्त बताएगा।1 महीने पहले बरी हुए थे जिले राम

एक महीने पहले करनाल में कंबोपुरा गांव के पूर्व सरपंच कर्म सिंह की मौत के मामले में CBI की विशेष कोर्ट ने जिले राम शर्मा को बरी किया था। 2014 में वह 9 माह जेल में भी रह चुके हैं।
जिले राम पर कर्म सिंह को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप लगे थे। आरोप था कि कर्म सिंह से 3 लोगों को नौकरी दिलाने के लिए 12 लाख रुपए लिए थे, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई और न ही पैसे लौटाए। ऐसे में कर्म सिंह ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया था।
दो बार आजाद चुनाव लड़ चुके जिले राम

जिले राम शर्मा ने असंध से 2009 में हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) की टिकट पर चुनाव लड़ा था। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए थे। फिर उन्होंने 2014 व 2019 में आजाद चुनाव लड़ा। जिसमें उन्हें हार मिली।

No comments:

Post a Comment