Breaking

Saturday, April 20, 2024

जींद की महिला कैदी से रेप का मामला: SP का दावा- घटना वाले दिन एक कैदी रोहतक नहीं गया; महिला मानसिक तौर से बीमार

जींद की महिला कैदी से रेप का मामला: SP का दावा- घटना वाले दिन एक कैदी रोहतक नहीं गया; महिला मानसिक तौर से बीमार 
जींद : जींद की जेल में सजा काट रही महिला के साथ रोहतक पीजीआई में खड़ी जेल वेन में दुष्कर्म के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि महिला कैदी ने 20 फरवरी को जिन दो कैदियों पर रेप के आरोप लगाए हैं, उनमें से एक कैदी तो उस दिन रोहतक ले जाया ही नहीं गया था। वह जींद जेल में ही बंद था। पुलिस मामले में हर पहलू को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।
जींद के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि महिला कैदी ने
अपनी शिकायत में कहा है कि वह 20 फरवरी को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाई गई थी। यहां पुलिस वैन में दो कैदियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने जिन 2 कैदियों पर आरोप लगाए हैं, उनमें से एक तो उस दिन पीजीआई रोहतक नहीं गया था। महिला मानसिक तौर पर बीमार है और उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस वैन में हर समय 2 पुलिस कर्मी

एसपी ने कहा कि वहीं महिला कैदी ने 2 महीने बाद इसकी शिकायत दी है। घटना पीजीआई के सामने की बताई जा रही है। पुलिस वैन में जालियां लगी हुई हैं। हर समय वैन में दो पुलिसकर्मी मौजूद रहे हैं। ऐसे में प्रथम जांच में इस प्रकार के आरोप निराधार लग रहे हैं। लेकिन मामले की गहनता से जांच की जा है। मामला काफी संवेदनशील बनता जा रहा है।
राजनीतिक दल से जुड़ी रही है महिला

यहां ये भी बता दें कि दुष्कर्म के आरोप लगाने वाली महिला कैदी एक बड़ी राष्ट्रीय पार्टी की पदाधिकारी थी। वर्ष 2017 में उन्हें पद से हटाया गया था। इसके बाद वह गाड़ी में 4 किलो 490 ग्राम चरस के साथ पकड़ी गई थी। महिला को तीन साल पहले कोर्ट ने 15 साल की सजा सुनाई थी। महिला जेल में सुसाइड का प्रयास कर चुकी है और जेल वार्डन से हाथापाई के आरोप भी महिला कैदी पर लग चुके हैं। फिलहाल उसका पीजीआई रोहतक में मनोरोग का ईलाज चल रहा है

No comments:

Post a Comment