Breaking

Friday, April 19, 2024

महिला गई अपनी बेटी के पास पीछे से चोरों ने कर दिया 15 लाख के जेवर और नकदी पर हाथ साफ

महिला गई अपनी बेटी के पास पीछे से चोरों ने कर दिया 15 लाख के जेवर और नकदी पर हाथ साफ
जींद : शहर के पटियाला चौक क्षेत्र में माल गोदाम रोड पर एक मकान से चोर 15 लाख रुपए के जेवर और नगदी चुरा ले गए। शहर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 महिला बिनेश वासी पटेल नगर माल गोदाम रोड़ नजदीक बंद फाटक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके सभी बच्चे अलग-अलग रहते हैं। इस घर में वह अकेली रहती है। कल रात लगभग 8 बजे वह घर को ताला लगाकर अपनी बेटी नीरू के पास शिव कॉलोनी में चली गई। आज सुबह 8 बजे महिला का बेटा अश्वनी घर गया और उस ने देखा की घर का मेन गेट तो बंद है लेकिन घर के साइड वाले गेट का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा हुआ है। अश्वनी ने महिला को फोन किया। महिला ने घर आकर देखा कि घर का सारा सामान बिखरा हुआ है और अलमारी का ताला तोड़ रखा है। महिला की अलमारी से 3 चैन 2-2 तोले की, 4 सोने की अंगुठी, 2 जोड़ी सोने की बाली कानों की ,  2 सोने के कड़े, 2 जोड़ी पाजेब चांदी की और लगभग 4 किलो चांदी और 50000 रूपये चोरी हो गये और जब दूसरे कमरे में देखा तो महिला की पुत्रवधु सोनिया की अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। उसकी अलमारी से 2 जोड़ी सोने के कानों के टोपस,  2 सोने की अंगुठी,  2 चैन सोने की, 2 नथ सोने की, 2 सोने के टिके, 2 सोने की नाक की पिन और लगभग 500 ग्राम चांदी और लगभग 10000 रूपये चोरी हो गये। चोरी हुए जेवर की कीमत 15 लाख रुपए से ज्यादा की बताई जाती है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

No comments:

Post a Comment