Breaking

Sunday, July 21, 2024

जींद प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने वजीर सिंह ढांडा

जींद प्राइवेट स्कूल संघ के प्रदेशाध्यक्ष बने वजीर सिंह ढांडा
जींद प्राइवेट स्कूल संघ की बैठक में निजी स्कूलों की समस्याओं पर किया मंथन
जींद : प्राइवेट स्कूल संघ की बैठक शारदा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हुई। जिसमें स्कूलों के सम्मुख आ रही दिकतों जैसे की स्कूल बसों को एनसीआर में 10 साल तक पासिंग, हर 10 वर्ष बाद हरियाणा सरकार द्वारा मान्यता का पुननिरीक्षण करने, 134ए का बकाया भुगतान हेतु  संघर्ष करने के लिए निर्णय लिया गया। हमारी अपनी जींद प्राइवेट स्कूल संघ की जुझारू, कर्मठ एवं संघर्षशील टीम का विस्तारीकरण करते हुए अब जींद प्राइवेट स्कूल संघ को हरियाणा स्तर हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ हरियाणा के नाम से रजिस्टर्ड करवाया जाएगा। जिसके प्रदेशरध्यक्ष वजीर सिंह ढांढा होंगे। जिनके नेतृत्व में जल्द ही प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित करके इन मांगों के समाधान हेतु दिन रात मेहनत की जाएगी। इस अवसर पर संघ संरक्षक नरेंद्रनाथ शर्मा, बिजेंद्र रेढू, शिवनारायण शर्मा, वीरेंद्र ढिल्लो, दलशेर लोहान, राजेश कुमार, सुनील खोखर, रामचंद्र सहित उपस्थित ने जींद प्राइवेट स्कूल संघ  पुरषोत्तम द्वारा अनुमोदित प्रस्ताव पर अपनी-अपनी सहमति दी। जींद प्राइवेट स्कूल संघ को हरियाणा प्राइवेट संघ में विस्तारीकरण करके प्रदेशाध्यक्ष वजीर सिंह ढांडा के नेतृत्व में स्कूलों की परेशानियों ेका समाधान हेतु जोरदार प्रयास किया जाएगा। 

No comments:

Post a Comment