राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत 11 से 18 फरवरी तक चलेगा विशेष अभियान
एक से 19 वर्ष तक के चार लाख 71 हजार बच्चों को खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोलियां
स्वास्थ्य कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों और स्लम एरिया में जाकर गोलियां खिलाएंगे
जींद : जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत 11 से 18 फरवरी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें एक वर्ष से 19 वर्ष तक के चार लाख 71 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी। इसके लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्र, स्कूलों और स्लम एरिया में जाकर गोलियां खिलाएंगे। जिले में 724 राजकीय स्कूल और 387 प्राइवेट स्कूल हैं। राजकीय और प्राइवेट स्कूलों में लगभग ढाई लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा जिले में 17 राजकीय व निजी कॉलेज सहित विश्वविद्यालय हैए जिसमें लगभग 11 हजार युवा पढ़ाई करते हैं। इसके अलावा कुछ छोटे बच्चे स्लम बस्तीए झुग्गी झोपडिय़ों व ईंट भ_ों पर भी रहते हैं। वहां अभिभावक जानकारी के अभाव में अपने बच्चों को एलबेंडाजोल की गोलियां नहीं खिला पाते। पेट में कीड़े होने की वजह से बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास रुक जाता है। इसलिए एक वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य को सुधारने के लिए पेट में कीड़े मारने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के तहत एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाती है। यह टेबलेट जिन बच्चों में खून की कमी, उल्टी, दस्त, कमजोरी व पेट दर्द आदि समस्याएं होती है उन सभी को यह टैबलेट लेने से यह समस्याएं दूर करने में लाभदायक होती है। इस कार्यक्रम के तहत एक से दो वर्ष के बच्चों के लिए एल्बेंडाजोल टेबलेट की खुराक आधा टैबलेट व तीन से 19 वर्ष के बच्चों के लिए एक टेबलेट देने का प्रावधान है।
नागरिक अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डा. रमेश पांचाल ने बताया कि जिले में एक से 19 साल तक के चार लाख 71 हजार बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएंगी। यह अभियान 11 फरवरी से चलेगा। इसमें सभी सरकारी व अर्ध सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल, आईटीआई, प्राइवेट व सरकारी कॉलेज तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज के विद्यार्थियों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में यह गोली दी जाएगी।
No comments:
Post a Comment