Breaking

Monday, March 24, 2025

जेल में बंदी की मौत पर परिजन बिफरे, जताया विरोध

जेल में बंदी की मौत पर परिजन बिफरे, जताया विरोध
पोस्टमार्टम कराने से किया मना, पुलिसकर्मियों से तू तडाक
थाना प्रभारी के समझाने पर माने परिजन, शव पीजाआई रेफर
जींद : जिला कारागार में रविवार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में बंद हवालाती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने हवालाती की मौत पर संदेह जताते हुए विरोध जताया और पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। परिजन पुलिसकर्मियो के साथ उलझ गए। बाद में समझाए जाने पर पोस्टमार्टम कराने को राजी हो गए। नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ में होने के चलते बंदी के शव को खानपुर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां पर जुडिशयल मजिस्ट्रेट की देखरेख में बंदी का पोस्टमार्टम होगा।
रोहतक निवासी चांद (45) साल 2021 में जीआरपी में दर्ज आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में विचाराधीन बंदी था। जो गत 21 मार्च को जमानत अवधि पूरी होने के बाद वापस जेल में लौटा था। रविवार सुबह जेल कर्मियों द्वारा उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधिकारियों का  कहना है  कि बंदी चांद की तबीयत सुबह बिगड़ गई थी। जिस पर उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने आशंका जताई की चांद की मौत हृदय गति रूकने से हुई है। मौत की सूचना पाकर चांद के परिजन भी नागरिक अस्पताल पहुंच गए और चांद की मौत वर संदेह जताया और पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए विरोध जताया।
*दो दिन पहले स्वस्थ गया था जेल उसका पति*

मृतक की पत्नी चाहत ने बताया कि उसका पति गत सात मार्च को जमानत पर आया था। 21 मार्च का वह जेल के लिए ठीक-ठाक गया था। उसे हर्ट की कोई दिक्कत नही थी। जब वे मौके पर पहुंचे तो उन्हें बताया कि उसके पति को सुबह नागरिक अस्पताल लाया गया था। उसका पति अपने आप गाड़ी में बैठा था और अपने आप उतर कर अस्पताल में गया था। फिर उसके पति की मौत अचानक कैसे हो गई। मुंह से भी तैलिय पदार्थ निकला हुआ है। मामले की गहनता से जांच होनी चाहिए। 
*पुलिसकर्मियों से हुई तू तड़ाक, समझाने पर माने*

सूचना पाकर चांद का पोस्टर्माटम करवाने पहुंचे पुलिसकर्मियों से परिजन उलझ गए। परिजनों का कहना था कि चांद के मुंह से तैलीय पदार्थ निकल रहा है। चांद की मौत लगभग छह बजे हो चुकी थी। जबकि उन्हें सूचना साढ़े आठ बजे दी गई। सूचना उन्हें तत्काल दी जानी चाहिए थी। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को समझाया कि मृतक का पोस्टमार्टम ज्यूडिशयल मजिस्ट्रेट की देखरेख मे होगा। मौत की जांच भी उन्ही द्वारा की जाएगी। जिस पर परिजन पोस्टमार्टम कराने को राजी हो गए। 
*शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई किया रेफर*

रविवार को छुट्टी होने के चलते नागरिक अस्पातल मे अनुभवी चिकित्सक मौजूद नही था। जिसके चलते पोस्टमार्टम के लिए बोर्ड नही बन रहा था। जिसके चलते मृतक बंदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई रेफर कर दिया गया। अब बंदी का पोस्टमार्टम वहीं पर होगा। 
सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम विशेषज्ञ न होने के कारण बंदी के शव को पीजीआई, खानपुर रेफर किया गया है। वहीं पर ज्यूडिशयल मैजिस्ट्रेट की देख रेख मे पोस्टमार्टम पोस्टमार्टम होगा।

No comments:

Post a Comment