Breaking

Saturday, September 27, 2025

कामयाब परिचय सम्मेलन करने पर प्रधान राजकुमार गोयल का अग्रवाल समाज की बैठक में फूल मालाओं से किया गया स्वागत

कामयाब परिचय सम्मेलन करने पर प्रधान राजकुमार गोयल का अग्रवाल समाज की बैठक में फूल मालाओं से किया गया स्वागत
जींद : अखिल भारतीय अग्रवाल समाज जिला जीन्द की एक बैठक प्रधान राजकुमार गोयल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में 07 सितम्बर को जीन्द में आयोजित हुए उतर भारत स्तरीय विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन को लेकर समीक्षा की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने इस सम्मेलन को एक ऐतिहासिक सम्मेलन करार दिया। बैठक में सफल परिचय सम्मेलन के लिए कार्यकर्ताओं ने प्रधान राजकुमार गोयल को सम्मानित भी किया। बैठक में बजरंग गर्ग, सतीश जैन, सावर गर्ग, रामधन जैन, पवन बंसल, सोनू जैन, मनीष गर्ग, रजत सिंगला, जय भगवान सिंगला, गोपाल जिंदल, सुनील गोयल, सुशील सिंगला, राजेश गोयल, बजरंग सिंगला, सतीश गोयल इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।  
इस अवसर पर प्रधान राजकुमार गोयल ने अपने संबोधन में कहा 7 सितम्बर को जीन्द की धरती पर एक ऐसा ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ जो आज तक कभी नहीं हुआ था। इस सम्मेलन में 17 राज्यों से हजारो अग्रबंधु पहुंचे। विवाह योग्य प्रत्याशियों की संख्या भी 1200 से ज्यादा रही। मंच से खूब परिचय हुए। इस समारोह की चुहूं और प्रशंसा हो रही है। इस अवसर पर रामधन जैन व सावर गर्ग ने कहा कि यह सम्मेलन एक महासम्मेलन साबित हुआ जो पूरे समाज की एकजुट मेहनत और आपसी सहयोग का परिणाम रहा। उन्होने कहा कि जहां इस कार्यक्रम की कामयाबी के पीछे प्रधान राजकुमार गोयल की मेहनत का नतीजा रहा वही प्रत्येक सदस्य ने बखूबी अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाई जिसके चलते कार्यक्रम अत्यंत अनुशासित और सफल रहा।
इस अवसर पर पवन बंसल व सोनू जैन ने कहा कि इस महासम्मेलन में समाज के युवाओं का उत्साह और महिलाओं की भागीदारी भी विशेष रूप से प्रशंसनीय रही। समारोह में प्रदेश भर से हजारों की संख्या में परिवारों ने भाग लिया। सभी अतिथि समय पर पधारे और मंच संचालन पूर्णतः अनुशासित रहा। बड़ी संख्या में युवक-युवतियों का औपचारिक परिचय हुआ। अब भी रिश्तों की इंकवारी लगातार जारी है जिससे साबित हो रहा है कि काफी रिश्ते मैच्योर होंगे। इस अवसर पर मनीष गर्ग व रजत सिंगला ने कहा कि इस सम्मेलन ने न केवल समाज के लिए विवाह योग्य युवाओं को मंच प्रदान किया बल्कि आपसी परिचय और सामाजिक भाईचारे को भी मजबूती किया। इन्होने इस महासम्मेलन को भविष्य की पीढ़ी को जोड़ने वाला मील का पत्थर बताया।
बैठक में कहा गया कि कार्यक्रम की सफलता पर चारों ओर से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने अग्रवाल समाज की इस पहल को अनुकरणीय बताया है। बैठक में परिचय सम्मेलन की तैयारियों से लेकर आयोजन तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर प्रधान राजकुमार गोयल का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार और अधिक उपयोगी सामाजिक कार्यक्रम करने का संकल्प लिया और अगली गतिविधियों की रूपरेखा भी तय की गई।

No comments:

Post a Comment