...बस स्टैंड के प्रवेश और निकास मार्ग का टेंडर, जल्द होगा निर्माण कार्य शुरू
जींद-पानीपत क्रॉसिंग पर अंडरपास रोड का निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने के निर्देश
सड़कों में जहां भी गड्ढे हों, तुरंत भर जाएं, ट्रॉली पर ओवरलोड करके तुड़ा न भरा जाएं
जिले की सभी सड़कें हों मोटरेबल, यातायात नियम तोडऩे वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एडीसी
रोड सेफ्टी अवेयरनेस कैंपेन चला लोगों को यातायात नियमों के प्रति किया जाए जागरूक
एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। नए बस स्टैंड के प्रवेश और निकास मार्ग का टेंडर हो चुका है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बस स्टैंड के सामने वाली मीडियन ओपनिंग खोलने के भी आदेश दिए। नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसके लिए जिला प्रशासन हर संभव कदम उठाने को तैयार है। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले की सभी सड़कें मोटरेबल बनाई जाएंए कहीं भी गड्ढे हों तो उन्हें तुरंत दुरुस्त किया जाए और सड़कों के किनारों पर बढ़ी हुई झाडिय़ों की छंटाई सुनिश्चित की जाए। एडीसी विवेक आर्य सोमवार को स्थानीय लघु सचिवालय सभागार में आयोजित सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में रोड सेफ्टी अवेयरनेस कैंपेन चला कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। यदि कोई व्यक्ति यातायात नियमों का उल्लंघन करता पाया जाए तो उसका तुरंत चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर अवैध कट बिल्कुल नहीं होने चाहिए तथा दुर्घटना संभावित स्थलों पर सांकेतिक चिन्ह और रिफ्लैक्टर अवश्य लगाए जाएं। साथ ही जहां आवश्यकता हो वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएं। एडीसी ने कहा कि सर्विस रोड सही हालत में होनी चाहिए और कहीं भी ऑनरोड पार्किंग न होने पाए। सड़क किनारे खड़े वाहन दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ाते हैं। इसलिए इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
*फसल के सीजन में ट्रैक्टर ट्रॉली पर ओवरलोड करके तुड़ा न भरा जाए*
उन्होंने निर्देश दिए कि सम्बंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि फसल के सीजन में ट्रैक्टर ट्रॉली पर ओवरलोड करके तुड़ा न भरा जाए। यदि कोई उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इसी तरह बिजली के खंभे सड़क से सटे न लगाए जाएं, इन्हें नियमों के अनुसार निर्धारित स्थानों पर ही लगाया जाए। *बिना परमिट चलने वाली बसें तुरंत जब्त की जाएं*
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल बसों की नियमित चेकिंग हो। बिना परमिट चलने वाली बसें तुरंत जब्त की जाएं और जो बसें ओवरस्पीड या गलत तरीके से चलाई जाती हैंए उनके चालान किए जाएं। उन्होंने जींद-पानीपत क्रॉसिंग पर पेंडिंग पड़े अंडरपास रोड का कार्य जल्द से जल्द सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी हाइवे की सर्विस रोड, कैटआई, साइन बोर्ड और रिफ्लैक्टर लगाने का काम सुनिश्चित करने को कहा ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। पुलिस विभाग को निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट, ओवरस्पीड और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों का अधिक से अधिक चालान किया जाए और नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाए। बैठक में एडीसी ने यह भी जानकारी दी कि नए बस स्टैंड के प्रवेश और निकास मार्ग का टेंडर हो चुका है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बस स्टैंड के सामने वाली मीडियन ओपनिंग खोलने के भी आदेश दिए। बैठक में एसडीएम दलजीत सिंह, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, आरटीए सचिव गिरीश कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर हिसार विपिन, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment