*जींद शहर के फार्मासिस्ट एवं केमिस्ट समुदाय व ईएम टी एसोसिएशन ने वाइस चेयरमैन टीपू पौड़िया का किया भव्य स्वागत*
*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के डिजिटल विज़न और चेयरमैन बी.बी. सिंगल के ई-रिफॉर्म्स को बताया देश में अग्रणी मॉडल*
जींद : हरियाणा स्टेट फ़ार्मेसी काउंसिल के नव-नियुक्त वाइस चेयरमैन टीपू पौड़िया आज राज नगर कैथल रोड स्थित डॉ. विजय पाल आर्य के निवास स्थान पर पहुंचे। जहाँ जींद शहर के सैकड़ों फार्मासिस्ट एवं केमिस्ट समुदाय ने उनका जोरदार और उत्साहपूर्ण स्वागत किया। सभी ने पुष्पमालाएँ बुके और सम्मान स्वरूप चदर भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों और युवा साथियों की बड़ी संख्या ने इस कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।
अपने संबोधन में वाइस चेयरमैन टीपू पौड़िया ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सुशासन पारदर्शिता और डिजिटलाइजेशन की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के डिजिटल विज़न ने जनता को तेज़ विश्वसनीय और सहज सेवाएँ उपलब्ध करवाई हैं और यही बदलाव फार्मेसी सेक्टर को भी नई गति प्रदान कर रहा है। प्रदेश आज स्वास्थ्य और फार्मेसी सेवाओं में राष्ट्रीय पटल पर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने हरियाणा स्टेट फ़ार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन बी.बी. सिंगल के ई-रिफॉर्म्स को क्रांतिकारी पहल बताया। उन्होंने कहा कि फ़ार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन की सोच के मुताबिक़ लिए गए फैसलो के कारण अब काउंसिल द्वारा पंजीकरण और अन्य सभी सेवाओं को शत- प्रतिशत ऑनलाइन किया जाएगा । पूरी कार्यप्रणाली पारदर्शी निष्पक्ष और समयबद्ध बन रही है। शिकायतों का त्वरित समाधान और फार्मासिस्ट हितों की सुरक्षा आज काउंसिल की प्राथमिकता है। यह मॉडल पूरे देश के लिए एक आदर्श रूप में उभरेगा।
टीपू पौड़िया ने विश्वास दिलाया कि वाइस चेयरमैन के रूप में उनकी पहली जिम्मेदारी फार्मासिस्ट समुदाय के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए सेवाओं को और अधिक सरल और डिजिटल बनाना है। उन्होंने कहा कि आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है और मैं उसकी मर्यादा का सदैव पालन करूँगा।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि टीपू पौड़िया के नेतृत्व में हरियाणा का फार्मासिस्ट समुदाय और अधिक संगठित सशक्त और प्रभावी रूप से आगे बढ़ेगा।
यह आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ और इसकी सफल व्यवस्था एवं संचालन डॉ. विजय पाल आर्य द्वारा किया गया। इस मौके पर कुलदीप आर्य, केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान अरविंद जैन, नरेन्द्र बिंदल, मनीष जैन, निमा एसोसिएशन के प्रधान डा. कमल गिरोत्रा , डा. रविंद्र गोयल, डा. आर के सहगल, विनोद वर्मा, योगेश राणा, विशाल देशवाल, अमरीक आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment