Breaking

Wednesday, December 24, 2025

माता वैष्णो देवी दरबार में भंडारे का आयोजन 29 से , जींद से भी काफी संख्या में श्रद्धालुगण भाग लेंगे

माता वैष्णो देवी दरबार में भंडारे का आयोजन 29 से
जींद से भी काफी संख्या में श्रद्धालुगण भाग लेंगे
जींद : श्री मां वैष्णो देवी अंतरराष्ट्रीय ट्रस्ट के तत्वावधान में मां भगवती की कृपा से चार दिवसीय 16वां विशाल भंडारा एवं मां भगवती चौकी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 29 दिसंबर से शुरू होगा जो एक जनवरी 2026 तक श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न होगा। ट्रस्ट के सदस्य प्रवीण मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन होटल होली श्राइन, डाक बंगला रोड, श्री माता वैष्णो देवी दरबार कटरा में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जींद में भी इस विशाल भंडारे के निमंत्रण बांटे जा रहे हैं। इसी कड़ी में समाजसेवी राजकुमार गोयल व अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों को इस कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया। मित्तल ने बताया कि यह आयोजन निरंतर 16वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्यता के साथ संपन्न किया जाएगा। आयोजन के दौरान मां भगवती की दिव्य चौकी, भजन, कीर्तन तथा विशाल भंडारे का आयोजन होगा। जिसमें देशभर से श्रद्धालु भाग लेकर मां के दर्शन व प्रसाद लाभ प्राप्त करेंगे। ट्रस्ट की ओर से सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर मां भगवती का आशीर्वाद लेने की अपील की गई है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई है ताकि सभी भक्त शांतिपूर्ण और श्रद्धा मय वातावरण में आयोजन का आनंद ले सकें।

No comments:

Post a Comment