*मामले में 12 वां आरोपी गिरफ्तार ।*
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. द्वारा अपराधियों पर शिंकजा कसने व अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए स्टॉफ जींद ने गांव खरक रामजी में हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शंकर उर्फ शंकर पंडित वासी जुलाना के रुप में हुई है।
जानकारी देते हुए सीआईए-1 के ईचांर्ज पीएसआई मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 20.06.2025 को थाना में सूचना प्राप्त हुई की गांव खरकरामजी में फायरिंग हुई है। जहां पर नवीन वासी महमूदपुर गोहाना ने अपने ब्यान में बताया कि मृतक वीरेंद्र उर्फ बिन्द्र जो उसका दोस्त है। उसे सूचना मिली कि विरेन्द्र उर्फ बिन्द्र को गोली मार दी है जो वह गाँव खरक रामजी में पहुँचा तो विरेन्द्र उर्फ बिन्द्र को लेकर नागरिक अस्पताल जीन्द आ गए। जहां पर डॉक्टर साहब ने उसके दोस्त वीरेंद्र उर्फ बिन्द्र को मृत घोषित कर दिया । जो विरेन्द्र उर्फ बिन्द्र की हत्या राकेश उर्फ मिढा गांव नगूरा, दीपेन्द्र राठी वासी साहनपुर, अजय उर्फ निलिमा वासी खरकरामजी जो जेल में बंद है के कहने पर कमल उर्फ कमली वासी सहारनपुर, कर्मपाल वासी हाट व इनके साथ तीन नामपता नामालूम व्यक्तियों ने सुमित उर्फ भोलू, सोनू, अनिल गाँव खरकरामजी ने विरेन्द्र उर्फ बिन्द्र की रेकी करके सूचना दी है उनकी दी हुई सूचना पर कमल उर्फ कमली वासी सहारनपुर, कर्मपाल वासी हाट व इनके साथ तीन नामपता नामालूम व्यकतियों ने गोली मारकर हत्या की है। जिसके ब्यान में पर थाना सदर जींद में मुकदमा नं-211 दिनांक 21.06.2025 बीएनएस की धारा 103(1),190,191(3),62(2) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था जिसमें 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है ।
मामले में पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीआईए स्टॉफ जींद ने गुप्त सूचना के आधार पर वीरेंद्र उर्फ बिन्द्र कि हत्या के षडयत्रं का आरोपी शंकर उर्फ शंकर पंडित वासी जुलाना को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार किए गए आरोपी उर्फ शंकर पंडित वासी जुलाना को माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
No comments:
Post a Comment