अखबार डालने के टैलेंट के बल पर मुंबई में छाया सफीदों का छोरा
सफीदों पहुंचने पर दीपक सैनी का हुआ जोरदार अभिनंदन
जींद/सफीदों : इंडिया में आज टैलेंट की कमी नहीं है और इस टैलेंट को पंख देने के लिए सोशल मीडिया अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सोशल मीडिया के कारण और अपने अखबार डालने के टेलेंट के बल पर सफीदों का छोरा मुंबई में छा गया है। सफीदों के युवा दीपक सैनी को अपने अखबार डालने के हुनर के दम पर देश के सुप्रसिद्ध कार्यक्रम इंडिया गॉट टैलेंट में जाने का मौका मिला और वहां पर अपने टैलेंट का प्रस्तुतीकरण किया। ऑडिशन के दौरान स्टेज पर बॉलीवुड की मशहुर अदाकारा मलाइका अरोड़ा व पूर्व क्रिकेटर व राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू निर्णायक की भूमिका में रहे। दोनों ने दीपक सैनी के इस हुनर की जमकर तारीफ की और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस कार्यक्रम के दौरान दीपक सैनी का वह वीडियो भी चलाया गया जिसमें वह अपनी बाईक पर चलते-चलते अखबार डालता दिखाई दे रहा है। उसका डाला गया अखबार सीधे मकान के गेट व दुकान के शटर के अंदर बिना की रुकावट के जा रहा है। बता दें कि उसके इस वीडियो को उसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 160 मिलियन व्यूज प्राप्त हुए थे और वह काफी चर्चित हुआ था। उसके इसी वीडियों को देखकर उसे इंडियाज गॉट टैलेंट में बुलाया गया था। सफीदों पहुंचने पर नगर निवासियों ने दीपक सैनी का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार अभिनंदन किया। मीडिया से बात करते हुए दीपक सैनी ने कहा कि अगर किसी भी कार्य को मन लगाकर करते हैं तो व्यक्ति बुलंदियों को हासिल कर सकता है। वह 15 सालों से अखबार बांटने का काम करता है। उसे इसी को अपना टैलेंट बनाया। उसने बनाया है कि वह अखबार डालने के काम में इतना पारंगत हो चुका है कि उसके द्वारा डाला गया अखबार सीधा सीधा मकान या दुकान के अंदर जाता है। वह यह काम बाइक या साइकिल पर चलते-चलते करता है। उसने यही टैलेंट मुंबई में आयोजित इंडिया गॉट टैलेंट के ऑडिशन कार्यक्रम में प्रस्तुत किया। दीपक ने बताया कि ऑडिशन के उपरांत उसकी अभिनेत्री मलायका अरोड़ा व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह से भी चर्चा हुई। उन्होंने उसके काम को जमकर सराहा और उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
No comments:
Post a Comment