चंडीगढ़ - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि हिसार में टी. बी. अस्पताल का नया भवन बनाया जाएगा , इसके लिए ड्राइंग तैयार की जा रही हैं।
स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी।
आरती सिंह राव ने बताया कि इसमें कोई दोराय नहीं कि हिसार में टी. बी. अस्पताल के भवन को पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) द्वारा 12 जुलाई 2018 को जर्जर घोषित कर दिया था। इसके बाद इस अस्पताल को रोगी कल्याण समिति भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है ताकि मरीजों का ईलाज निरंतर किया जाता रहे।
उन्होंने बताया कि इस अस्पताल के निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल भवन की ड्राइंग तैयार की जा रही हैं। नए भवन का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद इसे पूरा होने में 2 से 3 वर्ष का समय लगेगा।
No comments:
Post a Comment