पानीपत के नागरिक अस्पताल परिसर में शिशु एवं मातृत्व अस्पताल का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण होने की संभावना ! : आरती सिंह राव
चंडीगढ़ - हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि पानीपत के नागरिक अस्पताल परिसर में शिशु एवं मातृत्व अस्पताल का निर्माण कार्य 31 दिसंबर 2025 तक पूर्ण होने की संभावना है। इसके बाद इसे औपचारिक रूप से जनता की सेवा के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी।
आरती सिंह राव ने बताया कि पानीपत स्थित नागरिक अस्पताल परिसर में शिशु एवं मातृत्व अस्पताल के निर्माण की अनुमानित लागत 6,237.01 लाख रुपये है और अब तक इस पर कुल खर्च 4,303.51 लाख रुपये हुआ है।
उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में 100 बिस्तर होंगे। मातृ एवं शिशु अस्पताल में प्रसूति एवं स्त्री रोग एवं बाल रोग सहित सभी विशिष्ट बाह्य रोगी एवं अंतरोग विभाग की सेवाएं, जिनमें प्रयोगशाला, प्रसवोत्तर देखभाल, टीकाकरण, अल्ट्रासाउंड, एम्बुलेंस, एनआईसीयू, डीईआईसी, एनआरसी आदि सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
स्वास्थ्य मंत्री ने पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए आगे बताया कि उक्त अस्पताल में 4 ऑपरेशन थिएटर बनाए जा रहे हैं। उपकरण खरीदने की प्रक्रिया भी चल रही है। स्टाफ की भी जल्द भर्ती कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से स्वास्थ्य क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये जा रहे हैं।
No comments:
Post a Comment