Breaking

Friday, January 23, 2026

मोबाइल बुक करके एमाजोन कंपनी को लगाया साढ़े 17 लाख रुपये का चूना, पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार, तीन लाख 80 हजार रुपये बरामद

मोबाइल बुक करके एमाजोन कंपनी को लगाया साढ़े 17 लाख रुपये का चूना
पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार, तीन लाख 80 हजार रुपये बरामद
आईफोन बुक करके देता था दनौदा गांव का पता
जींद : सदर थाना नरवाना पुलिस ने ई कॉमर्स कंपनी एमाजोन को साढ़े 17 लाख रुपये का चूना लगाने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान फतेहाबाद जिले के गांव सन्याणा निवासी बिशप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित को दो दिन के पुलिस रिामंड पर लिया। आरोपित के कब्जे से पुलिस ने तीन लाख 80 हजार रुपये की नगदी भी बरामद की है। 
सदर थाना नरवाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि एमाजोन कंपनी में सिक्योरिटी अधिकारी के रूप में कार्यरत गांव गतौली निवासी अमित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी शिकायत में बताया था कि फतेहाबाद जिले के गांव सन्याणा निवासी बिशप ने उनकी कंपनी को 17 लाख 55 हजार 166 रुपये का चूना लगाया है। बिशप ने अपनी ई-मेल आईडी से एक फर्जी अकाउंट तैयार किया। इसके तहत उसने एक क्यूआर कोड भी बनाया। इस क्यूआर कोड में वह अपने जानकारों से पैसे डलवा लेता और इसी अकाउंट से एमाजोनकंपनी से आईफोन आर्डर कर देता था। फोन आर्डर करते ही उसके इस खाते में गिफ्ट वाउचर आ जाते थे। जब आईफोन की डिलीवरी आती तो वह लेने से मना कर देता। डिलीवरी कैंसल होते ही फोन के पैसे भी उसके खाते में वापस आ जाते। बिशप ने इसी प्रकार 35 आईडी अलग-अलग नामों से बना कर फोन आर्डर किए थे। उसने मार्च-अप्रैल 2025 में कुल 35 आईफोन आर्डर किए थे। इतने महंगे फोन बुक करने से उसको गिफ्ट वाउचर भी बहुत ज्यादा मिल रहे थे। इस प्रकार उसने एमजोन कंपनी को 17 लाख 55 हजार 166 रुपये का चूना लगा दिया। अमित कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि बार-बार फोन की डिलीवरी कैंसल होने के बाद उनको संदेह हुआ और जांच पड़ताल की। इसके बाद उन्हें पता चला कि बिशप कंपनी को चूना लगा रहा है। अमित कुमार की शिकायत पर बिशप को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से क्रेटा गाड़ी भी बरामद की गई है, जो उसने धोखाधड़ी के पैसों से खरीदी थी। वहीं आरोपित के पास से तीन लाख 80 हजार रुपये की नगदी भी बरामद की। आरोपित को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment