Breaking

Friday, January 23, 2026

पांच युवकों को नौकरी का झांसा दे 34.35 लाख रुपये हडपे

पांच युवकों को नौकरी का झांसा दे 34.35 लाख रुपये हडपे
मंदिर के महंत समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
नौकरी न लगने पर राशि को वापस लौटाने से मना करने का आरोप
जींद : पांच युवकों को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर 34 लाख 35 हजार रुपये हड़पने पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने एक मदिर के महंत समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव कान्हाखेड़ा निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे गांव हिदवान हिसार मंदिर के मंहत सुखदेवानद को जानते हैं। उन्हें पता चला कि वे नौकरी लगवाते हैं। जिस पर वे गांव हिदवान जाकर मंदिर के महंत सुखदेवानंद से मिले। जिन्होंने गांव के राकेश से मिलवाया। उन्होंने एमटीएस में लगवाने की एवज में सात लाख रुपये की डिमांड की। जिस पर उन्होंने महंत के कहने पर उसके भतीजे समेत पांच बच्चों के 34 लाख 35 हजार रुपये आरोपित राकेश को दे दिए। रुपयों का जिम्मेवार महंत सुखदेवानंद बन गए। गांरटी के तौर पर गांव के नवीन ने उन्हें दो चैक दिए। साथ उन्हें आश्वासन दिया गया कि काम न होने पर एक सप्ताह में रुपये वापस कर दिए जाएंगें। लगभग दो माह बाद परिणाम आने पर उनके बच्चों काम नही हुआ। जिस पर महंत ने कुछ समय बाद रुपये देने की बात कही। बावजूद इसके चार माह तक रुपये वापस नही लौटाए। जिसको लेकर पंचायत भी हिदवान के मंदिर में बुलाई गई। जिस पर आरोपितों ने अप्रैल 2025 में रुपये देने की बात कही। बावजूद इसके रुपये नही दिए गए। आरोपित नवान ने महंत की तरफ 37 लाख रुपये होने का आरोप लगा दिया। जिसको लेकर फिर पंचायत हुई। जब पंचायत हुई तो महंत ने कोई नशीला पदार्थ पी लिया। जिस पर पंचायत उठ कर चली गई। आरोपितों ने रुपये देने से भी मना कर दिया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर गांव हिदवान मंदिर के महंत सुखदेवानंद, रमन तथा राकेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर कर दी है।
सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि नौकरी के नाम पर राशि हडपने की शिकायत मिली थी। फिलहाल तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment