“कम्युनिटी किचन से बढ़ेगा आपसी भाईचारा”- ऊर्जा मंत्री ने की प्रधानमंत्री के संदेश की सराहना
ऊर्जा मंत्री ने अंबाला कैंट के प्रबुद्ध लोगों के साथ सुना प्रधानमंत्री का लोकप्रिय “मन की बात कार्यक्रम”
चंडीगढ़ - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हर महीने “मन की बात कार्यक्रम” के माध्यम से देश की जनता से रूबरू होते हैं और अनेकों नई योजनाओं के बारे में देश को बताते हैं।
श्री विज आज अंबाला कैंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि आज ‘‘मन की बात’’ कार्यक्रम में उन्होंने देश के विकास के लिए जनभागीदारी की मुख्य रूप से बात की है। उत्तर प्रदेश में तमसा नदी थी उसे साफ करके उसे ठीक किया गया है। उसी प्रकार, कहीं पर जलाशय ठीक किए गए हैं और सबसे बेहतरीन “कम्यूनिटी किचन” की बात की गई, यह बहुत अच्छा संदेश प्रधानमंत्री ने देश के लोगों को दिया है। सारे लोग एक स्थान पर बैठकर खाना खाएंगे, आपस में बातचीत करेंगे तो आपस में लोगों के बीच प्रेम भी बढ़ेगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज मतदाता दिवस के बारे में भी बात की और उन्होंने पैगाम दिया कि मतदाता दिवस को मनाना चाहिए, अगर आपकी वोट बनती है तो यह जन्मदिन की ही तरह खुशी मनाने का अवसर होता है। मोदी जी देश अपने साथ लेकर चलने के लिए योजना बनाते हैं और भविष्य में भी एआई (आर्टिफिशियल इंटलीजैंस) का एक बहुत बड़ा कार्यक्रम देश में होने जा रहा है जोकि महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा। आज एआई का युग है और देश को इसके साथ चलने के लिए भी तैयारी की गई है।
No comments:
Post a Comment