जींद : सफीदों शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी पत्नी और उसकी पत्नी के दो भाइयों के खिलाफ नाबालिक लड़की की शादी करने का मामला बाल विवाह निषेध अधिनियम के अंतर्गत दर्ज किया है।
लुदाना गांव के वीरेंद्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी पत्नी उसे अलग गांव निडाना में अपने मायके में रहती है। उसकी 13 वर्षीय बेटी भी उसकी पत्नी के साथ रहती है। युवक के अनुसार उसकी पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसकी 13 वर्षीय बेटी की शादी डिडवाड़ा गांव के अरुण के साथ कर दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी पत्नी ने यह शादी सफीदों शहर की रामा कॉलोनी में की है।
सफीदों शहर थाना पुलिस ने वीरेंद्र की शिकायत पर उसकी पत्नी मंजू तथा निडाना निवासी मनोज और अजय तथा डिडवाड़ा गांव के अरुण के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
No comments:
Post a Comment