Breaking

Tuesday, January 27, 2026

अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा नंबरदार से मिलकर हड़प गया अज्ञात व्यक्ति , अदालत के आदेश पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच शुरू

अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा नंबरदार से मिलकर हड़प गया अज्ञात व्यक्ति 
अदालत के आदेश पर पुलिस ने किया मामला दर्ज, जांच शुरू
जींद : सिविल लाइन थाना पुलिस ने मोरखी गांव के नंबरदार करण सिंह तथा एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
बुआना गांव के 94 वर्षीय जयसिंह नामक एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने गांव मोरखी में पांच मरला जमीन खरीद की थी और यह वर्ष 2015-16 के जमाबंदी रिकॉर्ड में उनके नाम थी। जब वह इसका रिकॉर्ड निकलवाने के लिए तहसील कार्यालय में गया तो पटवारी ने बताया कि इसमें से दो मरला जमीन पडाना माइनर में सरकार ने अधिग्रहित कर ली है। और इसका मुआवजा जिला राजस्व अधिकारी के माध्यम से दिया गया है। 27 अगस्त 2025 को जब वह जिला राजस्व अधिकारी के कार्यालय में पहुंचा तो उसे बताया गया कि मोरखी गांव के नंबरदार करण सिंह द्वारा सुन कर करने पर इस जमीन का मुआवजा एचडीएफसी बैंक में डाल दिया गया है। 
जय सिंह का कहना है कि उसने कभी एचडीएफसी बैंक में कोई खता नहीं खुलवाया। उसने कहा कि नंबरदार ने किसी व्यक्ति के साथ मिलकर उसके मुआवजे के पैसे की धोखाधड़ी की है। इस मामले में जय सिंह ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय की शरण ली थी। 
जींद अदालत में इस मामले में जींद पुलिस को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच करने को कहा था जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने नंबरदार करण सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment