Breaking

Thursday, January 15, 2026

जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जन्मदिवस पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जींद : सामाजिक संस्था महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन जींद द्वारा भाजपा युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं जुलाना विधानसभा से प्रत्याशी रहे कैप्टन योगेश बैरागी के जन्मदिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कैप्टन योगेश बैरागी ने केक काटने के साथ-साथ पौधारोपण कर अपने जन्मदिवस को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भोला ने उन्हें जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज जब पर्यावरण प्रदूषण गंभीर समस्या बन चुका है, ऐसे में जन्मदिवस, विवाह, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों पर पौधारोपण करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। कैप्टन योगेश द्वारा दिया गया यह संदेश सराहनीय एवं अनुकरणीय है।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने भी पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को अपने निजी एवं सामाजिक आयोजनों में पौधारोपण को प्राथमिकता देनी चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा। कैप्टन योगेश बैरागी ने अपने जन्मदिवस को सार्थक रूप देने के लिए महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन एवं अध्यक्ष राजकुमार भोला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन से निपटने के लिए पौधारोपण ही सबसे प्रभावी समाधान है और हर व्यक्ति को इसमें अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महात्मा गांधी शिक्षा एवं समाज विकास संगठन के अध्यक्ष राजकुमार भोला, अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल, भूजल संरक्षण विभाग भाजपा हरियाणा के प्रदेश सह प्रमुख मुकेश शर्मा, राकेश ग्रोवर, मंजीत भोंसला, सावर गर्ग, सोनू जैन, पवन बंसल, सज्जन सैनी, किरण सिंधु,अंकिता खटकड़, मेघा सिंगला, पवन कौशिक, सोनू मुकेश, डॉ मोहित रांगी, राकेश श्योकन्द, अजय सैनी , वीरेन्द्र सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि खुशी के अवसरों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़कर ही हम एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment