सोनीपत : सोनीपत जिले के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। 16 जनवरी को गांव जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही युवती को गांव के ही तीन युवकों ने कार में लिफ्ट दी थी। आरोप है कि युवकों ने उसे जबरन शराब पिलाई और फिर सुनसान जगह पर वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस को दी शिकायत में 18 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि वह 16 जनवरी को सोनीपत के आईटीआई चौक पर खड़ी थी। इसी दौरान गांव के सुमित, नीरज और मोहित कार में आए और उसे घर छोड़ने की बात कहकर लिफ्ट दी। परिचित होने के कारण युवती उनके साथ कार में बैठ गई।
युवती को गांव के पास छोड़कर भागे
बहालगढ़ से खेवड़ा की ओर जाते समय आरोपियों ने रास्ते में शराब खरीदी। आरोप है कि खेवड़ा के पास एक सुनसान स्थान पर कार ले जाकर उन्होंने युवती को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद तीनों युवकों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक रेप किया। वारदात के बाद आरोपी युवती को गांव के पास छोड़कर फरार हो गए।
युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद बहालगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर गैंगरेप सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
#CrimeExposure
#CrimeReporter
#BreakingNews
#followers
#sonipatnews
No comments:
Post a Comment