*राजा सरपंच को जिला उपाध्यक्ष बनने पर कंडेला खाप ने बाँधी पगड़ी- ओमप्रकाश खाप प्रधान*

जींद: राजा सरपंच कंडेला को जिला उपाध्यक्ष बनाने पर कंडेला खाप ने ऐतिहासिक चबूतरे पर पगड़ी पहना कर मान सम्मान किया और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व श्रीमती सोनिया गांधी जी,श्री राहुल गाँधी जी, श्री प्रियंका गांधी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरड़गे, पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, हरियाणा प्रभारी श्री बीके हरिप्रसाद जी, सांसद श्री दीपेंद्र सिंह हुड्डा जी, सांसद श्री सतपाल ब्रह्मचारी जी सह प्रभारी जितेंद्र बघेल जी, एआईसीसी सचिव श्री प्रफुल्ला गुड़दे जी और जिलाध्यक्ष श्री ऋषिपाल जी का धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश ने की। श्री राजा सरपंच, जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हम एकजुट होकर काम करेंगे। हम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाएंगे और लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ेंगे। श्री राममेहर, जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि हम जनता के बीच जायेंगे और उनकी समस्याएं सुनेगे और उनका समाधान करने की पूरी पूरी कोशिश करेंगे। हम संगठन को और मजबूत करेंगे, कार्यकर्ताओं को प्रेरित करेंगे और पार्टी के लिए समर्पित होकर काम करेंगे।
श्री पवन दुहन, संगठन जिला महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक मजबूत और प्रगतिशील पार्टी है और हमें इसे आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम युवा शक्ति व महिलाओं को जोडेंगे, और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। हम किसानों, मजदूरों, और गरीबों के मुद्दों की आवाज को उठाएंगे और उनके हितों की रक्षा करेंगे। श्री दिनेश डाहोला पूर्व युवा जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारे पास एक मजबूत नेतृत्व है, एक समृद्ध इतिहास है, और एक उज्ज्वल भविष्य है। हम सभी एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत बनाएंगे और देश को आगे बढ़ाएंगे।
इस अवसर पर कंडेला गाँव के युवा क्लब के नरेश प्रधान और उनकी टीम ने राजा जिला उपाध्यक्ष का स्वागत किया। कार्यक्रम में कंडेला खाप के पदाधिकारियों और सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर रघुबीर भारद्वाज,ईशाक खान भट्टी जिला कोषाध्यक्ष, सुरेश शर्मा जिला महामंत्री, राजकुमार बाल्मीकि सेक्रेटरी, बंसीलाल सेक्रेटरी, सूरज कंडेला युवा स्टेट जनरल सेक्रेटरी, विजय मोर, जेपी रूहील जिला सोशल मिडिया इंचार्ज, राजकुमार सिंगला प्रभारी SD स्कूल जींद, रामप्रसाद सरपंच, जय सिंह सैनी, जसवंत गिल, नारायणदत जांगड़ा, राज सिंह कंडेला, रमेशचंद्र कंडेला BKU बिलर सिंगरोहा आदि शामिल थे।
No comments:
Post a Comment