Breaking

Friday, January 23, 2026

सर्वखाप कंडेला जन कल्याण फाउंडेशन ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की ( कंडेला )

सर्वखाप कंडेला जन कल्याण फाउंडेशन ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की ( कंडेला )
जींद : सर्वजातीय खाप पंचायत के राष्ट्रीय संयोजक व कंडेला जन कल्याण फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी टेकराम कंडेला ने अपने राष्ट्रीय मुख्यालय पर सामाजिक बुराइयों को खत्म करने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की श्री कंडेला ने कहा है कि आज समाज में एक गांव एक गोत्र में शादी पर रोक लगानी चाहिए क्योंकि इसमें समाज का भाईचारा खराब होता है लड़का लड़की की शादी माता-पिता की शहमती से होनी चाहिए उन्होंने कहा है कि लिव इन रिलेशनशिप को भी खत्म किया जाए कंडेला ने कहा है कि युवाओं में बढ़ते हुए नशे को देखते हुए कहा है कि नशे को छोड़कर दूध पियो का संदेश दिया है। आज हमारा समाज एक बच्चे पर आधारित हो गया है अगर कोई किसी प्रकार का हादसा हो जाता है परिवार के लोग उस सदमे से बाहर नहीं निकाल पाते हैं इसलिए उन्होंने कहा है कि कम से कम दो या तीन बच्चे पैदा करने चाहिए ताकि परिवार का ताना-बाना बना रहे श्री कंडेला ने कहा कि विवाह व शादी में कम खर्चा करना चाहिए और लड़का हो या लड़की की शादी बिना दहेज के होनी चाहिए सर्व खाप ने ₹1 का रिश्ता लेने की मुहिम चलाई हुई है। जिससे हरियाणा  प्रदेश से सटे हुए प्रदेशों से अपील की हैं की हरियाणा में कुंवारों की संख्या बढ़ती जा रही हैं वे अपनी लड़कियों की शादी हरियाणा में करें जिसमें किसी प्रकार का दहेज भी नहीं देना पड़ेगा और इससे आपसी मेल जोल भी बढ़ा रहेगा श्री कंडेला ने सर्व खाप व कंडेला जन कल्याण फाउंडेशन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के लिए कई प्रदेश अध्यक्षों की सूची जारी करते हुए कहा है कि राजस्थान के मिर सिंह रेढू व पंजाब के गुरतेज सिंह रेढू ,उत्तर प्रदेश के देवेंद्र सिंह रेढू ,मध्य प्रदेश के दिलबाग सिंह गोयत, उत्तराखंड के गगनदीप ,चंडीगढ़ से अशोक मित्तल,बिहार के रामप्रसाद,दिल्ली से धर्मपाल रेढू, गुजरात से अनिल बेनीवाल, इन सभी को अपने प्रदेशों का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है मीटिंग में भाग लेने वालों में कई राज्यों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment