सीएम के जन्मदिन पर 25 जनवरी को मिड्ढा क्लीनिक पर निशुल्क रक्त जांच शिविर का आयोजन
जींद : हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जन्मदिन जनसेवा, स्वास्थ्य और समर्पण के उद्देश्य से 25 जनवरी को मिड्ढा क्लीनिक पर निशुल्क रक्त जांच शिविर कर मनाया जाएगा। यह कैंप सुबह दस बजे शुरू होगा और एक बजे तक चलेगा। इस दौरान सीबीसी टैस्ट, ईएसआर, एमपी कार्ड, ब्लड शुगर, यूरिन कंपलीट टैस्ट, विडाल टैस्ट, सिरिम बिलिरूबीन टैस्ट भी किए जाएंगे। जो पूरी तरह से निशुल्क होंगे। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2024 में प्रदेश की कमान संभालते ही जनहितैषी नीतियों से हर वर्ग को अपना कायल बना लिया है। प्रतिनिधित्व और विकासात्मक पहलों के साथ उन्होंने 24 घंटे प्रदेश की जनता के लिए अपने दरवाजे खोल रखे हैं। ग्राम पंचायतों को पहले से ज्यादा मजबूत बनाने का काम किया। गरीब परिवारों के लिए आवास योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए काम किया। जमीनी स्तर पर उतर कर विकास को बढ़ावा दिया। आज हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी को समाज के सशक्त और युवा चेहरे के रूप में देखा जाता है। जो जमीनी स्तर से जुड़कर हरियाणा प्रदेश को बुलंदियों पर ले जाने का काम कर रहे हैं। उनकी पारदर्शी सोच से विकास कार्यों को नई उडान मिली है। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्मदिन को जनसेवा, स्वास्थ्य और समर्पण के उद्देश्य से मनाया जा रहा है। बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरी देकर इतिहास बनाने का काम पूर्व सीएम मनोहर लाल ने किया था। अब सीएम नायब सिंह सैनी उसको आगे बढ़ा रहे हैं। पहले की सरकारों में क्या होता था, ये सभी जानते है। नौकरियों की लिस्ट बाद में लगती थी और अखबारों में पहले आ जाती थी लेकिन पूर्व सीएम मनोहर लाल तथा सीएम नायब सैनी ने व्यवस्था परिवर्तन किया। इससे आज गरीब परिवार के युवाओं को भी बिना भेदभाव के नौकरी मिल रही है। आज युवा पढ़ कर बड़े पदों पर नौकरी लग रहे हैं।
No comments:
Post a Comment