शराब के कारोबार से जुड़े हैं जिला काग्रेस के महासचिव
आरोपित ने रोहित गोदारा का बताया गुर्गा, मामला दर्ज
जींद : कांग्रेस के जिला महासचिव एवं शराब कारोबारी को व्हाट्सअप कॉल कर पांच करोड़ रुपये की चौथ मांगने का मामला सामने आया है। चौथ राशि न देने पर बुरा अजांम भुगतने की धमकी दी गई है। शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ चौथ मांगने तथा धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस के जिला महाचिव नवीन सांगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शराब के कारोबार से भी जुड़ा है। उसके अपने शराब के ठेके हैं । गत दिवस शाम को वह अपने कामकाज को निपटा रहा था। उसकी दौरान उसके फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का गुर्गा गांव गौरीपुर निवासी नवीन बॉक्सर बताया। जिसके बाद उसने पांच करोड़ रुपये की चौथ की डिमांड की। चौथ राशि ने देने पर उसे तथा उसके परिवार को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस ने नवीन की शिकायत पर आरोपित नवीन बॉक्सर के खिलाफ चौथ मांगने तथा धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रोहतक रोड चौकी प्रभारी अनिल ने बताया कि धमकी देकर चौथ मांगने की शिकायत मिली थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment