Breaking

Tuesday, February 3, 2026

यमुनानगर के दुर्गा गार्डन क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्लीनिक पर की रेड

यमुनानगर के दुर्गा गार्डन क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्लीनिक पर की रेड
यमुनानगर : पीएनडीटी टीम व ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा दुर्गा गार्डन क्षेत्र में एक क्लीनिक में रेड़ की गई, जहां पर भारी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं और इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनका कोई वैध लाइसेंस या बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ.विपिन ने बताया कि दुर्गा गार्डन क्षेत्र में पूर्व में एकभ्भू्रण मिलने की सूचना के बाद से स्वास्थ्य विभाग लगातार निगरानी और जांच कर रहा था। इसी दौरान बिना लाइसेंस क्लीनिक चलाए जाने की शिकायतें भी सामने आ रही थीं।
दवाएं और इंजेक्शन मिले :
जांच के तहत टीम ने कईं केमिस्ट की दुकानों की भी जांच की। आज जब टीम डॉ. सुनील के क्लीनिक पर पहुंची तो वहां से बड़ी मात्रा में एलोपैथिक दवाएं और इंजेक्शन मिले, लेकिन डॉक्टर इनकी खरीद से संबंधित कोई भी बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। वहीं ड्रग कंट्रोल ऑफिसर बिंदू धीमान ने बताया कि क्लीनिक पर अंग्रेजी (एलोपैथिक) दवाओं का अवैध रूप से भंडारण किया गया था। आरोपी के पास दवाएं रखने और उपयोग करने का कोई लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा स्टॉक रजिस्टर भी मेंटेन नहीं किया गया था, जो नियमों का उल्लंघन है।
जांच के लिए भेजे सैंपल :
टीम ने मौके से छह दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब इस पूरे मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से क्लीनिक चलाने और बिना लाइसेंस दवाएं रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ न हो।

No comments:

Post a Comment