जींद : पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में थाना शहर जींद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए युवक को बंधक बनाकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।
थाना शहर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 02.02.2026 को सन्दीप वासी जैन नगर, जींद ने थाना शहर जींद में शिकायत दी गई कि उसने व उसके मित्र ने एक वर्ष पूर्व राकेश वासी अमरहेडी व साहील वासी जुलानी से 50,000 रुपये फाइनेंस पर उधार लिए थे। आर्थिक तंगी के कारण पिछले कुछ महीनों से किस्त जमा नहीं हो पाई तो उन दोनो ने मुझे जबरदस्ती अपनी फाइनेंस दुकान ले गए, जहां उसे करीब 2-3 घंटे तक दुकान के अंदर बंधक बनाकर रखा गया तथा ब्याज सहित रुपये तुरंत लौटाने का दबाव बनाया गया। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई । जिसकी शिकायत के आधार पर थाना शहर जींद में धारा 127(2), 140(3), 308(2), 351(3), 3(5) BNS 2023 के तहत मुकदमा दर्ज तुरंत जांच प्रारंभ की गई । तकनीकी जांच तथा साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । दोनो आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके जिला जेल भेज दिया गया है ।
जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध वसूली, धमकी या जबरन वसूली की घटना होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें । कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
No comments:
Post a Comment