ए.वी.टी. स्टॉफ जींद ने सरकारी नौकरी लगवाने का झूठा झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार ।
जींद : पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से. के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष अभियान के तहत ए.वी.टी. स्टॉफ जींद ने सरकारी नौकरी लगवाने का झूठा झांसा देकर लाखों कि ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कि है ।
ए.वी.टी. स्टॉफ जींद के ईचांर्ज उप निरीक्षक यशवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना जुलाना में शिकायतकर्ता जयभगवान वासी गांव अकालगढ़(जीन्द) ने बताया कि राजेश वासी ब्राहमणवास, उसकी पत्नी व उसके बेटे ने उसके दो बेटों व रिश्तेदारों को सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया । तथा आरोपी राजेश ने उसे भरोसा दिलाया कि उसका सरकारी विभागों में उच्च स्तर के अधिकारियों से संपर्क है । आरोपी राजेश कि बातों पर विश्वास करते हुए उसने अपने 2 पुत्रों व दो रिश्तेदारों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित ग्राम सचिव परीक्षा में चयन करवाने के लिए आरोपी राजेश को अलग-अलग तिथियों में कुल 40 लाख 50 हजार रुपये दिए । बाद में ग्राम सचिव परीक्षा रद्द होने पर उसने आरोपी राजेश से रुपये वापिस मांगे को उसने रुपये देने से इंकार कर दिया तथा जान से मारने कि धमकि दी । जिसकी शिकायत के आधार पर थाना जुलाना में मुकदमा नंबर 289 दिनांक 17.08.2023 धारा 420, 406, 506 भा०द०स० के तहत मामला दर्ज किया गया तथा आगामी जांच ए.वी.टी स्टॉफ जींद द्वारा अमल में लाई गई । तकनीकि व वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 03.02.2026 को आऱोपी राजेश वासी ब्राहमणवास को नियमानुसार गिरफ्तार करके माननीय न्यालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया गया दौराने पुलिस रिमाण्ड आरोपी राजेश से 2 हजार रुपये बरामद किए गए तथा आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है ।
जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि सरकारी नौकरी या परीक्षा में चयन करवाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति को रुपये न दें । इस प्रकार के प्रलोभनों से सावधान रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
No comments:
Post a Comment