हरियाणा सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के खेल अवसंरचना उपलब्ध करवा रही है : गौरव गौतम, खेल राज्यमंत्री
चंडीगढ- हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के खेल अवसंरचना उपलब्ध करवा रही है। प्रदेश में 3 राज्य स्तरीय खेल परिसर, 21 जिला स्तरीय खेल स्टेडियम, 25 उप-मण्डलीय स्टेडियम तथा 163 राजीव गांधी ग्रामीण खेल परिसर, 245 मिनी/ग्रामीण स्टेडियम, 10 तैराकी तालाब, 9 बहुद्देशीय हाल, 11 सिंथेटिक एथलैटिक्स ट्रैक, 14 हॉकी एस्ट्रोट्रफ और 2 फुटबाल स्टेंथेटिक सर्फेस उपलब्ध हैं।
खेल मंत्री श्री गौरव गौतम आज हरियाणा विधान सभा में बजट सत्र के दौरान एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए जिला कुरुक्षेत्र में एक द्रोणाचार्य जिला स्तरीय स्टेडियम, 2 उप मंडलीय खेल स्टेडियम शाहबाद और गांव धनरौजटान में उपलब्ध है। इसी अलावा गांव अमीन, सुधपुर, बीड़कालवां, बाखली और खैरा में राजीव गांधी खेल स्टेडियम बनाये गए हैं। इसी प्रकार,गांव बेहौली, बोडला, चमुकलां, चन्द्र भनपुर, गुधा, खानपुर रोड़ान, बाकली व उमरी में मिनी ग्रामीण स्टेडियम हैं।
मंत्री ने कहा कि जिला कुरुक्षेत्र में दो रिहायशी अकादमी और 59 खेल नर्सरियां चलाई जा रही हैं। कुरुक्षेत्र में 33 प्रशिक्षक और कनिष्ठ प्रशिक्षक हैं, जो विभिन्न खेलों में खिलाडियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय स्टेडियम आमतौर पर 10 एकड़ और उससे अधिक भूमि में बनाए जाते हैं। उप-मंडल स्तरीय स्टेडियम आमतौर पर 6.5 एकड़ और उससे अधिक भूमि में बनाए जाते हैं।
No comments:
Post a Comment