Breaking

Wednesday, February 25, 2026

विनेश फोगाट ने विस में उठाया रामराये खेल स्टेडियम का मुद्दा, खेल मंत्री से बोली, तालाब पार करके दिखाओ

विनेश फोगाट ने विस में उठाया रामराये खेल स्टेडियम का मुद्दा
खेल मंत्री से बोली, तालाब पार करके दिखाओ
जींद : जुलाना विधानसभा में जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट की खेल मंत्री गौरव गौतम से गांव रामराय में स्वीमिंग पूल को लेकर बहस हुई। विनेश ने पूछा क्या गांव रामराये में स्वीमिंग पूल के लिए दो एकड़ भूमि दान दी गई थी। क्या वहां स्वीमिंग पूल निर्माण का कोई प्रस्ताव विचाराधीन है। यदि नही तो उसके क्या कारण हैं। इस पर मंत्री गौरव गौतम ने जवाब दिया कि पूल का निर्माण का प्रस्ताव नही है। रामराये गांव से 12 किलोमीटर दूर जींद में एकलव्य स्टेडियम है। यह व्यवहारिक नही है। विनेश ने कहा कि आप बताएं व्यवहारिक क्यों नही है। यहां रोज 250-300 बच्चे प्रैक्टिस करते हैं। बच्चे तालाब में प्रैक्टिस कर रहे हैं, उन्हें एलर्जी हो रही है। मंत्री जी आप मेरे साथ चलें और एक बार तैर कर तालाब पार करें। मंत्री को अस्पताल में भर्ती न होना पड़े तो मैं सदन को छोड़ कर चली जाउंगी। इस पर स्पीकर ने टोकते हुए कहा कि विनेश जी, आप सिलेक्टेड बच्चों का प्रस्ताव लाएं, उन पर विचार करेंगे। विनेश ने कहा कि मंत्री न तो फोन उठाते हैं और न मिलते हैं। मंत्री गौतम ने कहा कि मेरे से तो हजारों लोग आकर मिलते हैं। इस पर विनेश ने कहा कि इन हजारों में मेरा नाम नहीं है।

No comments:

Post a Comment