दीपेन्द्र हुड्डा ने ब्राह्मण सभा प्रधान धर्मबीर पिंडारा के पिता के निधन पर जताया शोक
परिवार की हिम्मत बढ़ाने के लिए सांसद सतपाल ब्रह्मचारी सहित दर्जनों कांग्रेसी पहुंचे
पूर्व सांसद रमेश कौशिक, सफीदो विधायक रामकुमार गौत्तम भी पहुंचे पिंडारा
जींद,: ब्राह्मण सभा जींद जिला के प्रधान धर्मबीर पिंडारा के पिता पंडित रामसरूप के निधन पर शोक जताते हुए रोहतक सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि समाज को समर्पित लोग हमेशा ही याद रहते है। हम सबको अपने बुजुर्गो की दिखाई हुई राह पर चलना चाहिए। परिवार को जोडऩे और समाज तथा राष्ट्र में भाईचारा कायम रखने की जो सीख बड़े सिखा कर गये है, उसका अनुसरण करना चाहिए। पांडु पिंडारा में पहुंचे रोहतक सांसद के साथ सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, कांग्रेस जिला प्रधान रिषीपाल हैबतपूर,सफीदो के पूर्व विधायक सुभाष गागोली, जींद से पार्टी प्रत्याशी रहे महावीर गुप्ता, ओप्रकाश ढांडा, पवन गर्ग, राजू लखीना,नवीन सांगवान, सोनू बुआना, दिनेश डाहोला,दीपक पिंडारा सहित अनेको कांग्रेसी मौजूद थे। इस दौरान सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि पंडित रामसरूप बड़े ही धार्मिक प्रवृति के इंसान थे। बुजुर्ग होने के बाद भी प्रतिदिन तीर्थ की परिक्रमा करने के दौरान जहां ईश्वर का जाप करते हुए चलते थे वहीं अपने से छोटो को आर्शीवाद देते थे। धार्मिक प्रवृति के ऐसे व्यक्ति के निधन से ना केवल परिवार अपितु पूरे गांव की क्षति हुई है। वहीं पांडु-पिंडारा में शोक जताने के लिए सोनीपत संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद रमेश कौशिक, सफीदों विधायक रामकुमार गौत्तम भी पहुंचे। पूर्व सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि ब्राह्मण सभा जींद जिला के प्रधान धर्मबीर पिंडारा का परिवार हमेशा ही समाज हितो के कार्यो में रूचि लेता रहा है। यह बुर्जुगों की दिखाई दिशा ही है कि धर्मबीर पिंडारा समाजसेवा में बढ़चढ़ भाग लेते हुए अपने पिता का नाम रोशन कर रहा है। सफीदो विधायक रामकुमार गौत्तम ने कहा कि धर्म की राह पर चलने वाले पंडित रामसरूप की कमी ना केवल परिवार अपितु पूरे समाज को खल रही है। क्योकि अच्छे लोगों के चले जाने से जो खालीपन होता है, उसकी भरपाई होना मुश्किल होता है। इसके अलावा अनेको संगठनों के लोगों ने पिंडारा पहुंचकर प्रधान और उनके परिवार को हिम्मत दी।
No comments:
Post a Comment