धर्म की रक्षा के लिए जींद का व्यापारी वर्ग मजबूती की मिसाल: हरिओम जी महाराज
-108 कुण्डीय शिव-शक्ति महायज्ञ में जींद के छोटे-बड़े व्यापारियों ने डाली आहुति,
-व्यापारी वर्ग ने "एक राष्ट्र एक चुनाव" अभियान का एक स्वर में किया जोरदार समर्थन
जींद : जींद के व्यापारी वर्ग ने एक स्वर में राष्ट्रव्यापी अभियान "एक राष्ट्र एक चुनाव" का जोरदार समर्थन किया। शहर व आसपास क्षेत्र के व्यापारियों ने आज अपने परिवारों सहित हुडा ग्राउंड एकलव्य स्टेडियम पहुंच कर परम पूज्य जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्रीश्री 1008 श्री हरिओम जी महाराज के सानिध्य में चल रहे 108 कुण्डीय शिव-शक्ति जनकल्याण महायज्ञ में भाग लिया। मुख्य यजमान कर्ण प्रताप सिंह के आह्वान पर जींद के व्यापारी वर्ग ने "एक राष्ट्र एक चुनाव" का समर्थन करते हुए देश के विकास के लिए इसे जरूरी कदम बताया।
कर्ण प्रताप सिंह ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब भी किसी सामाजिक या राजनीतिक आंदोलन से व्यापारी वर्ग मजबूती से जुड़ जटा है तो उसकी सफलता सुनिश्चित हो जाती है। यज्ञ से पूर्व होने वाले पूजन में आज बिनैन खाप के प्रधान रघुबीर नैन व जुलाना से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने यजमान के रूप में भाग लिया। गत सांय दिव्य महाआरती में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिढा के सुपुत्र रुद्राक्ष मिढा ने दीप प्रज्जवलन किया।
यज्ञ सम्राट हरिओम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि धर्म की रक्षा के लिए जींद का व्यापारी वर्ग हमेशा मजबूती से खड़ा रहा है। जींद के व्यापारियों की मजबूती सभी के लिए मिसाल है। जींद का व्यापारी व्यापार के साथ साथ धर्म और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने में भी अग्रणी है।
आयोजन समिति सदस्य राधेश्याम चिलाना, रामप्रकाश काहनोरिया, महेश सिंगला, ज्योति प्रकाश कौशिक घोघड़ियां, भीम सैनी, संजीव जिंदल, नगर परिषद वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि हरीश शर्मा, बंटी दालमवाला, नरेंद्र कौशिक बात्ता, सुरेश गर्ग छात्तर, संदीप चहल, दीपक गंगाना, सन्नी बिड़लान, अंजू बाला, कोमल वर्मा, पिंकी, दीपक बुडायन, कमल चौहान, कुलदीप खांडा आदि ने महायज्ञ में पहुंचने वाले अतिथियों व श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि जींद के 108 कुण्डीय महायज्ञ की पूर्णाहुति दिव्य, भव्य, आलौकिक और ऐतिहासिक होगी। जन सामान्य के सहयोग से यह आयोजन जींद के इतिहास में सर्वोच्च स्थान हासिल करेगा।
No comments:
Post a Comment