ग्रीन एनर्जी थीम में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मिला सम्मान
जींद : हरियाणा सरकार द्वारा छात्रों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए 31 जनवरी और एक फरवरी 2026 को गुरुग्राम के एससीईआरटी में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन करवाया गया। जिला जींद से जीएसएसएस ढिगाना स्कूल की साइंस विभाग की डा. प्रीति की टीम ने ग्रीन एनर्जी थीम में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। शिक्षा विभाग के एसीएस विनीत गर्ग ने जींद की डा. प्रीति को ईनाम से सम्मानित किया व टीम के छात्रों के खाते में ईनाम राशि भी दी गई।
जीएसएसएस ढिगाना स्कूल की साइंस विभाग की डा. प्रीति ने बताया कि इस मॉडल में यह बताया गया कि कूड़े को कुछ रासायनिक अभिक्रिया द्वारा कम लागत में हाइड्रोजन में बदला जा सकता है। जिसका उपयोग बिजली बनाने और वाहन को चलाने मे कर सकते हैं। डा. प्रीति की टीम द्वारा बनाए गए इस मॉडल का उपयोग महानागरों में कूड़े की समस्या का निवारण किया जा सकता है। इस प्रदर्शनी में सात विषयों में 22 जिलों से 154 मॉडल प्रस्तुत किए गए थे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और औद्योगिक मंत्री राव नरबीर सिंह इस प्रदर्शनी में मुख्यअतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।
No comments:
Post a Comment