असंध के किसानों को बड़ी राहत! 10 नहरों का होगा पुनर्निर्माण, विश्व बैंक से फंडिंग की तैयारी : श्रुति चौधरी
चंडीगढ़- सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चौधरी ने सदन में बताया कि असंध विधानसभा क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाने की योजना बनाई है। असंध विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जयसिंह पुरा, मलिकपुर, दुपेड़ी, फफड़ाना, सालवन, कुडलन, उपलाना, गंगाटेहड़ी, पोपड़ा, दनोली और अरड़ाना के आसपास स्थित उक्त नहरों/रजवाहों के पुनर्निर्माण करने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है।
श्रीमती श्रुति चौधरी ने कहा कि परियोजना के लिए विश्व बैंक से वित्तीय वर्ष 2026–27 में फंड मिलने की संभावना है। इसके बाद 10 नहरों के पुनर्निर्माण व मरम्मत का काम शुरू होगा। यह काम अगले 3 वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि सरकार का यह प्रयास क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ किसानों की जल संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करेगा।
No comments:
Post a Comment