Breaking

Thursday, March 12, 2026

साल 2025 में महाकुंभ मेला से वायरल हुईं मोनालिसा ने शादी करके चौंका दिया

साल 2025 में महाकुंभ मेला से वायरल हुईं मोनालिसा ने शादी करके चौंका दिया 
साल 2025 में महाकुंभ मेला से वायरल हुईं मोनालिसा ने शादी करके चौंका दिया है और इस पर बवाल मच रहा है। दरअसल, मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ कर ली है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मोनालिसा ने परिवार के खिलाफ जाकर फरमान खान से शादी की है और आरोप लगाया है कि परिवार उन पर दबाव बना रहा था। धमकियां भी दे रहा था, जिसके कारण वह घर छोड़ने को मजबूर हुईं।
मोनालिसा ने फरमान खान के साथ कोर्ट मैरिज की और फिर तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर नैनार मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे भी लिए। एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें पति फरमान, मोनालिसा को गले में मंगलसूत्र पहनाते नजर आ रहे हैं। 

वहीं, दूसरे वीडियो में दोनों कोर्ट में खड़े हैं। कोर्ट मैरिज के बाद हाथ में मैरिज सर्टिफिकेट भी पकड़ा हुआ है। मोनालिसा के यूं अचानक शादी करने से हर कोई सन्न है। उनका परिवार भी इससे आहत है। डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी शॉक में हैं, जिन्होंने मोनालिसा को 'द मणिपुर डायरी' से फिल्मों में लॉन्च किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है, जिसमें दावा किया है कि मोनालिसा लव जिहाद का शिकार बन चुकी है। सनोज ने यह भी दावा किया कि मोनालिसा ने शादी जैसा कदम प्यार में नहीं बल्कि बहकावे में उठाया है और मैनेजर ने उसका दक्षिण भारत में सौदा कर दिया था।

No comments:

Post a Comment