Breaking

Thursday, March 12, 2026

सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद सामने आई एक तस्वीर ने हर किसी का दिल झकझोर दिया।

सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति मिलने के बाद सामने आई एक तस्वीर ने हर किसी का दिल झकझोर दिया। तस्वीर में मां निर्मला राणा अपने बेटे हरीश राणा के सिरहाने बैठी दिखाई दे रही हैं। उनकी आंखों में आंसू हैं, चेहरे पर गहरा दर्द है और कांपते हाथों से वह अपने बेटे के सिर को सहला रही हैं। मानो वह खामोशी से अपने लाड़ले से कह रही हों— “जा बेटा, अब तू सुकून से सो जा… बहुत सह लिया तूने।”
पिछले 13 वर्षों से बेटे को इसी हालत में देखते आ रही इस मां के लिए यह फैसला जितना बड़ा है, उतना ही असहनीय और पीड़ादायक भी। एक तरफ मां का ममता भरा दिल है, जो अपने बेटे को हर हाल में अपने पास रखना चाहता है, और दूसरी तरफ बेटे की असहनीय पीड़ा है, जिसे देखकर मां हर दिन अंदर ही अंदर टूटती रही।
यही दर्द और द्वंद्व मां निर्मला राणा और पिता अशोक राणा के चेहरे पर साफ झलकता है। जब भी वे बेटे की बात करते हैं, उनकी आंखें नम हो जाती हैं। शब्द गले में ही अटक जाते हैं और आंसुओं की धारा अपने आप बहने लगती है। यह दृश्य हर किसी को भावुक कर देने वाला है—जहां एक मां अपने जिगर के टुकड़े को खोने का दर्द सहते हुए भी उसके सुकून की दुआ कर रही है।

No comments:

Post a Comment