जींद निवासी सतीश गर्ग बने चीफ इंजीनियर, हरियाणा सरकार ने स्थानीय निकाय विभाग में दी पदोन्नति
जींद : हरियाणा सरकार ने स्थानीय निकाय विभाग में कार्यरत जींद निवासी सतीश गर्ग को चीफ इंजीनियर के पद पर पदोन्नत किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं।
अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने खुशी जताते हुए कहा कि सतीश गर्ग एक कुशल, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान हरियाणा की जिन-जिन नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों में सेवाएं दी हैं वहां वहां विकास कार्यों को नई गति मिली है।
डॉ. गोयल ने कहा कि सतीश गर्ग की कार्यशैली और मृदुभाषी स्वभाव के कारण वे लोगों के बीच हमेशा लोकप्रिय रहे हैं। उनकी पदोन्नति से न केवल जींद बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। उन्होंने सतीश गर्ग को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।
No comments:
Post a Comment