रेलवे पुलिस ने यात्रियों से छीना झपटी वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
आउटर सिग्रल में सिक्का फंसा कर देते थे वारदात को अंजाम
गिरोह का एक सदस्य काबू, तीन आरोपितों की तलाश जारी
चंडीगढ़-जयपुर रेलगाड़ी में दो वारदात करना स्वीकारा
जींद : रेलवे पुलिस ने चंडीगढ़-जयपुर रेलगाड़ी से यात्रियों से छीना झपटी करने के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस गिरोह के एक सदस्य को काबू कर अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपित से गिरोह के अन्य सदस्यों तथा छीने गए सामन के बारे में पूछताछ कर रही है।
रेलवे पुलिस ने चंडीगढ़ जयपुर रेलगाड़ी में यात्रियों को सामान छीनने के मामले में गांव सरेहडा जिला हिसार निवासी सागर को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उन्होंने अपने तीन साथियों के साथ मिल कर चंडीगढ़-जयपुर रेलगाड़ी में गांव जैजैवंती तथा बरसोला के निकट दो वारदातों को अंजाम दिया है। जिसमें एक महिला यात्री के जेवरात वाला पर्स तथ एक महिला यात्री से नगदी तथा मोबाइल फोन वाला बैग छीना था। फोन वहीं फैंक कर नगदी तथा जेवरात को ले जाते थे।
*सिगनल सिस्टम में सिक्का फंसा देते थे वारदात को अंजाम*
आरोपित ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गिरोह मिलजुल कर वारदात को अंजाम देता था। कुछ साथी ऐसी कोच में यात्रियों पर नजर रखते थे। जबकि कुछ साथ रेलवे स्टेशनों के आउटरों के सिगनल सिस्टम में सिक्का फंसा देते थे। जिससे आउटर सिगनल रेड हो जाता था। जिसका फायदा उठा कर वे वारदात को अंजाम दे रेलगाड़ी से नीचे उतर फरार हो जाते थे।
नरवाना रेलवे चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गिरोह के लोग आउटर सिग्रल में सिक्का फंसा कर रेलगाड़ी में छीना झपटी की वारदात को अंजाम देते थे। एक आरोपित को काबू कर रिमांड पर लिया गया है। जबकि तीन की तलाश जारी है।
No comments:
Post a Comment